बांदीकुई नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड बना।
Jyoti Kumar Kanojiya
0:00 / 0:00
बांदीकुई नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड बना।
4 613 просмотров · 4 дня назад
Jyoti Kumar Kanojiya
163 подписчика
4 613 просмотров · 4 дня назад
रिपोर्टर ज्योति कुमार कनौजिया
बांदीकुई में कांग्रेस का बोर्ड बना, कांग्रेस को 23 और भाजपा को 17 पार्षदों का समर्थन
बांदीकुई नगर पालिका में आखिरकार कांग्रेस का बोर्ड बन गया। अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा हासिल करते हुए अपना बोर्ड बनाने में सफलता हासिल की। कांग्रेस के पक्ष में कुल 23 पार्षद, जबकि भाजपा के पक्ष में 17 पार्षद रहे।
बोर्ड बनने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और नगर पालिका में विकास कार्यों को गति देने की बात कही।
बांदीकुई नगर पालिका के नए बोर्ड के गठन के साथ ही स्थानीय राजनीति में कांग्रेस की भूमिका मजबूत हुई है। अब शहरवासियों की नजरें नए बोर्ड की आगामी कार्यप्रणाली और विकास कार्यों पर रहेंगी। बांदीकुई के पूर्व विधायक गजराज खटाणा ने लोगों का आभार व्यक्त किया।