कब दी जा सकती है मौत की सज़ा? यूपी के एक जज के फ़ैसलों के बाद उठे सवाल (BBC Hindi)
BBC News Hindi
0:00 / 0:00
कब दी जा सकती है मौत की सज़ा? यूपी के एक जज के फ़ैसलों के बाद उठे सवाल (BBC Hindi)
32 815 просмотров · 11 часов назад
BBC News Hindi
22 млн подписчиков
32 815 просмотров · 11 часов назад
उत्तर प्रदेश के मुज़फ़्फ़रनगर की ज़िला अदालत में अपर सत्र जज रवि कुमार दिवाकर कई हफ़्तों से सुर्ख़ियों में हैं. उनकी अदालत ने 7 सितंबर को नदीम नाम के एक व्यक्ति को मौत की सज़ा सुनाई. नदीम को उनकी पत्नी की हत्या का दोषी ठहराया गया है. पिछले पांच महीनों में ये जज रवि कुमार दिवाकर की ओर से सुनाई गई 23वीं मौत की सज़ा थी.
18 अगस्त को मुज़फ़्फ़रनगर के ज़िला न्यायाधीश ने एक प्रशासनिक आदेश के जरिए जज रवि कुमार दिवाकर की अदालत में लंबित 97 मर्डर के मुकदमे रिकॉल करके खुद की अदालत में भेज दिए. इस आदेश की कोई वजह नहीं बताई गई. इसके बाद भी जज रवि कुमार दिवाकर ने 7 सितंबर के मामले में मौत की सज़ा सुनाई. 17 सितंबर के एक आदेश में उन्होंने अपनी अदालत से उन 97 मुकदमों के रिकॉल को विधि के विपरीत बताया. क्या है पूरा मामला? देखिए ये वीडियो.
रिपोर्ट: विनीत भल्ला
एडिटिंग: सेराज अली
BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें.
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह.
https://bbcwsuniversal.onelink.me/s6o...
(कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.)
बीबीसी हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं-
फ़ेसबुक- / bbcnewshindi
ट्विटर- / bbchindi
इंस्टाग्राम- / bbchindi
व्हाट्सऐप- https://www.whatsapp.com/channel/0029...