Teri Tasveer by Bhupendra Singh | L Nitesh Kumar & Ashutosh
Bhupendra Singh Khidia и ещё 2
0:00 / 0:00
Teri Tasveer by Bhupendra Singh | L Nitesh Kumar & Ashutosh
16 748 просмотров · 9 дней назад
Bhupendra Singh Khidia и ещё 2
16 748 просмотров · 9 дней назад
ग़ज़ल के बोल हैं “तेरी तस्वीर पे नज़रें जमाने बैठ जाते हैं”
lyrics :
तेरी तस्वीर पे नज़रें जमाने बैठ जाते हैं।
बहुत है काम तब भी क्यूँ न जाने बैठ जाते हैं
नहीं मिलती तेरी रहमत मगर फिर भी क़तारों में
नए आशिक़ मचलते हैं, पुराने बैठ जाते हैं।
हमें भी है पता तुझ पर किसी का हक़ नहीं बनता
सवेरे से मगर हक़ आज़माने बैठ जाते हैं।
हमारे ग़म कहीं तेरी ख़ुशी कमतर नहीं कर दें
तेरी आहट से पहले मुस्कुराने बैठ जाते हैं।
कहाँ हिम्मत की तुझसे बात कर आँखों में भी देखें
निगाहें फेर कर के सर खुजाने बैठ जाते हैं।
तेरी तारीफ़ ! चाहे फिर कोई दुश्मन करे कि दोस्त
जो तेरी बात हो ताली बजाने बैठ जाते हैं।
ग़ज़लों के कारवाँ में एक और नई ग़ज़ल जिसे लिखा है भूपेंद्र सिंह ने और गाया है Nitesh Kumar ने। तबले पर धूम मचाई है आशुतोष ने और गिटार पर साथ निभाया है बैरागी ने।
Vocalist & Composer: L Nitesh Kumar
Ghazal : Bhupendra Singh
Tabla : Ashutosh
Guitar : Vairagi
Venue : Aiwan-e-Ghalib Auditorium, Delhi
Credit : Tabla Poetry & Main Karacter Studio by Vanika Sangatani