Перейти к содержимому

{ हिमाचल प्रदेश } Himachal Tourist Places in Hindi ! Top 10 Tourist Place Himachal Pradesh !

Rajasthani Vlogger Maina

0:00 / 0:00

{ हिमाचल प्रदेश } Himachal Tourist Places in Hindi ! Top 10 Tourist Place Himachal Pradesh !

15 427 просмотров · 5 лет назад
Rajasthani Vlogger Maina
7,97 тыс. подписчиков
15 427 просмотров · 5 лет назад
Himachal tourist places in hindi . top 10 tourist place Himachal Pradesh . #Shimla #tour plan in hindi यह वीडियो पसंद आया तो लाइक कर दीजिए शेयर कर दीजिए और जिन लोगों ने हमारे चैनल को अभी तक सब्सक्राइब नहीं किया है सब्सक्राइब कर दीजिए ! himachal pradesh tourist places 10 हिमाचल प्रदेश के मुख्य पर्यटन स्थल places to visit in shimla. places to visit in manali 1. कसौल- अगर बात आए किसी ऐसे स्थान को चुनने की जहाँ मंत्रमुग्ध कर देने वाला दृश्य हो, रोमांचक क्रियाएँ हो और वह साल भर पर्यटकों का केंद्र बना रहता हो तो, वो है – कसौल। हिमाचल प्रदेश पर्यटन स्थल का विस्मरणीय हिस्सा जहाँ न आना आपकी सबसे बड़ी गल्ती साबित होगी। पार्वती घाटी व पार्वती नदी की सुंदरता यहाँ का मुख्य आकर्षण है। ये बस एक पर्यटक स्थल नहीं है जहाँ बस आप घूम कर आ गए और फिर भूल गए। ये एक ऐसा अनोखा एहसास है जिसे आप जीवन भर याद रखेंगे। दुनिया भर से पर्यटक यहाँ उसी एहसास के लिए आते है। 2. मैक्लोड़गंज- कांगड़ा का वह हिस्सा जो आजकल का सबसे चर्चित दर्शनीय स्थल है। बहुत से तिब्बतियों के निवास करने के कारण इसे छोटा ल्हासा भी कहा जाता है। ये स्थान धार्मिक स्थल व पर्वतीय स्थल का मिश्रण है। लोग यहाँ बहुत से कारणों से आते है जिसमें- आध्यात्मिकता, हिमालय से रुबरू होना, साहसिक कार्य व खूबसूरत दृश्यों का लुत्फ़ उठाना शामिल है। ये स्थान बौद्ध श्रद्धालुओं का मुख्य केंद्र हैं और इसके पीछे कारण ये है कि यह बौद्धों के 14वें दलाई लामा का निवास स्थान है। इनकी पवित्र उपस्थिति के कारण यहाँ श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। manali #tourist #packages himachal package tours 3. लाहुल-स्पिति- हिमाचल प्रदेश का ठंडा मरूस्थल क्षेत्र। बर्फ से ढ़के पहाड़, रंग-बिरंगे मठ व छोटे-छोटे गाँव-सब कुछ आँखों में भरने लायक। साफ नीला आसमान, इतना करीब की आप हाथ उठा के छूने की गुस्ताखी कर सकें। प्रदूषण मुक्त वातावरण जहाँ आपका बस जाने का दिल करने लगे। तिब्बती संस्कृति की लहर जो आपको अपना बना ले। आप बेझिझक अपना कैमरा निकालकर इन खूबसूरत दृश्यों की तस्वीरें खींचने में विलीन हो जाऐंगे। #himachal #touristplace #top_10 #himachal_pradesh 4. धर्मशाला- प्राकृतिक सुंदरता व संस्कृति का जहाँ मिलन होता है वहाँ, धर्मशाला जैसी जगह का जन्म होता है। हिमाचल प्रदेश आकर्षक स्थल का वो क्षेत्र जो समुद्र तल से 1475 मीटर ऊपर बसा है। अपनी लंबी छुट्टियों को यहाँ गुज़ारना एक बहुत अच्छा फैसला हो सकता है। धौलाधर पर्वत-श्रृंख्ला की पृष्ठभूमी लिए हुए, ये स्थान शोभायमान दृश्यों का पिटारा है। 5. शिमला- हिमाचल प्रदेश का राजधानी क्षेत्र जो पर्वतीय स्थलों में अपनी अनोखी पहचान लिए खड़ा है। चीड़, ताड़ व देवदार के पेड़ों ने वातावरण को हरा-भरा और तरों-ताज़ा बनाया हुआ है। हिमाचल प्रदेश दर्शनीय स्थल का वो अटूट हिस्सा जो केवल राष्ट्रीय ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों का भी सबसे पसंदीदा गंतव्य है। प्राकृतिक अजूबों का भंडार व साहसिक कार्यों का मुख्य स्थल। कैमरे में कैद करने लायक हर तरह बेहतरीन नज़ारा। 6. मनाली- समुद्र तल से 6725 फीट ऊपर बसा यह स्थान आपको पहाड़ों के साथ करीब से रुबरू करवाएगा। बर्फ से ढके पहाड़ पर्यटकों को यहाँ आने पर मजबूर कर देते हैं। लोग यहाँ बर्फ देखने व बर्फ से जुड़े कुछ रोमांचित खेलों का लुत्फ़ उठाने आते हैं। यहाँ आने का सबसे उचित समय है सर्दियों का मौसम। इस दौरान यहाँ भारी बर्फबारी होती है जिसके आप गवाह बन सकते हैं। shimla tourist places manali tourist places 7. कुल्लु- हिमाचल प्रदेश में पर्यटन स्थल की कमी नहीं है पर ये स्थान अपना अलग महत्व लिए हुए है। यह ब्याद नदी के तट पर बसा खूबसूरत दर्शनीय स्थल है। यह रोहतांग पास, ब्यास कुंड व चंद्रताल झील की भूमी है। यहाँ का तापमान न अधिक गर्म है और न अधिक ठंडा, यही कारण है कि यात्री यहाँ कभी भी अपनी छुट्टियाँ बिताने आ सकते हैं। यात्री यहाँ गर्मी की चपेट से बचने के लिए आते है और अगर आप बर्फबारी का लुत्फ़ उठाने आना चाहते हैं तो दिसंबर व जनवरी सबसे उचित महीनें हैं। 8. बीर-बिलिंग- इस स्थान को भारत की पैराग्लाइडिंग राजधानी कहा जाता है। इस स्थान ने पिछले कुछ सालों में बहुत लोकप्रियता हासिल की है। ये जगह सिर्फ रोमांचित कार्यों के लिए मशहूर नहीं है, बल्कि यह पर्यावरणीय पर्यटन( इको टूरिज़्म) के लिए भी मशहूर है। यह ऐसा स्थान है जहाँ स्थानीय यात्रियों से ज़्यादा विदेशी यात्री आते हैं। #besttouristplace #manali #kallu #shimla 9. मलाना- हिमाचल प्रदेश का प्राचीन ग्रामीण इलाका जो एक तरफ पार्वती घाटी, दूसरी तरफ कुल्लु घाटी से घिरा हुआ है। चंदेरखानी व देओ टिब्बा चोटियों की छाया इस गाँव पर पड़ती है। यहाँ का अपना अलग रहन-सहन व संस्कृति है जिसके कारण पर्यटक इसकी ओर आकर्षित होते हैं #uttarakhand #tourist_attraction 10. कांगड़ा- आंतरिक शांति के लिए हर व्यक्ति प्रभु की शरण ढूँढ़ता है। कांगड़ा को देवी-देवताओं की भूमि कहा जाता है। पहाड़ी क्षेत्र, जो मन को धार्मिकता के साथ-साथ अपने प्राकृतिक सौंदर्य से घेरे हुए है । यहाँ आने का सबसे उचित समय है सितंबर से जून तक। South India Tourism 👇👇    • दक्षिण भारत कैसे घूमे ? south india touris...   North India tourist 👇👇👇👇    • हिमाचल प्रदेश में घूमने की खूबसूरत जगहें |...   Maldives tourist places 👇👇    • Maldives tourist places ! maldives iseland...   places to visit in himachal pradesh tourism in himachal pradesh Himachal pradesh top tourist places:- 1- #shimla 2- #manali 3- #dharamshala 4- #spitivalley_valley 5- #kasouli 6- #kinnor 7- #Riwalsar_jheel_mandi 8- #Biling 9- #kufri 10- #kullu 11- #palampur 12- #solangvalley