गन्नौर मंडी में 10 रुपये की थाली शुरू 🍛 | किसानों को राहत, उद्घाटन के बाद बडौली ने की प्रेसवार्ता
Mhara Ganaur News
0:00 / 0:00
गन्नौर मंडी में 10 रुपये की थाली शुरू 🍛 | किसानों को राहत, उद्घाटन के बाद बडौली ने की प्रेसवार्ता
178 просмотров · 7 дней назад
Mhara Ganaur News
210 подписчиков
178 просмотров · 7 дней назад
गन्नौर की नई अनाज मंडी में किसानों और मजदूरों के लिए अटल किसान-मजदूर कैंटीन शुरू हो गई है।
भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली और विधायक देवेंद्र कादियान ने कैंटीन का उद्घाटन किया। यहां मंडी में आने वाले किसान और मजदूर महज 10 रुपये में भरपेट भोजन कर सकेंगे।
मंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों और रोजाना काम करने वाले मजदूरों के लिए यह सुविधा खास तौर पर महत्वपूर्ण है। सस्ती दर पर भोजन मिलने से उन्हें मंडी में ही भोजन की सुविधा मिलेगी।
कैंटीन के उद्घाटन के बाद हुई प्रेसवार्ता में कई राजनीतिक मुद्दे भी उठे।
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कांग्रेस की मांग पर बडौली ने कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं को लेकर आरोप लगाने का आरोप लगाया। वहीं SIR में वोट कटने के आरोप पर उन्होंने कांग्रेस से सबूत सामने रखने को कहा।
नशे के मुद्दे पर रणदीप सुरजेवाला को घेरते हुए बडौली ने कहा कि कैथल में जहां नशा बिक रहा है, उसकी जानकारी सरकार को दी जाए, कार्रवाई की जाएगी।
और राहुल गांधी और भूपेंद्र हुड्डा पर तंज कसते हुए पहले दोनों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की, फिर कहा कि हुड्डा जनप्रतिनिधि हैं, इसलिए उन्हें जनता के बीच रहना चाहिए, खाली नहीं बैठना चाहिए।
वहीं विधायक देवेंद्र कादियान ने गन्नौर मंडी के विस्तार और अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी को लेकर भी जानकारी दी।
कुल मिलाकर, 10 रुपये की थाली से शुरू हुआ कार्यक्रम, गन्नौर के विकास और सियासी बयानों तक पहुंच गया।
#AtalCanteen #Mohanlalbadoli #DevenderKadyan #Ganaur #MharaGanaurNews