Перейти к содержимому

Amrapali Dream Valley Phase 2: फ्लैट की चाबी लेने से पहले आंखें खोल लो साथियों! जानिए अंदर का खेल!

Life at Dream Valley Phase 2

0:00 / 0:00

Amrapali Dream Valley Phase 2: फ्लैट की चाबी लेने से पहले आंखें खोल लो साथियों! जानिए अंदर का खेल!

2 419 просмотров · 5 мес. назад
Life at Dream Valley Phase 2
70 подписчиков
2 419 просмотров · 5 мес. назад
Amrapali Dream Valley Phase 2 के मेरे सभी भाइयों और बहनों, Adhoc AoA अब E और F ब्लॉक्स का हैंडओवर लेने की प्रोसेस में है । लेकिन इस बार हमें शुतुरमुर्ग की तरह रेत में गर्दन नहीं छुपानी है। जो तकलीफें आज पुराने 27 टावर्स के लोग झेल रहे हैं (चाहे वो लिफ्ट में फंसना हो, पाइप फटना हो या 21 मई 2025 को टावर C10 में लगी आग का हादसा हो), हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि वो गलतियाँ E और F ब्लॉक में न दोहराई जाएं या फिर इन 27 टॉवर्स के buyers जो अभी चाबी लेने की प्रोसेस में हैं वो वही ग़लतियाँ न दोहराएँ। जब तक हमें लिखित गारंटी (DLP डाक्यूमेंट्स, Lift Safety Certificate, Electrical Safety Certificate, वाटर प्रेशर टेस्ट और वर्किंग स्मोक सेंसर्स) नहीं मिलती, तब तक सवाल पूछना बंद मत कीजिए। हम एक ऐसी बस में नहीं बैठ सकते जिसका ड्राइवर बिना लाइसेंस के गाड़ी सीख रहा हो! आइये, अपनी सोसाइटी को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए एकजुट हों। हर टावर से मुझे 4 मुखर और ईमानदार साथी चाहिए। #AmrapaliDreamValley #DreamValleyPhase2