Interview Of Abhishek Selected in UPSC CAPF (AC) First Attempt #upsc #capf #ias #defence #success
JADONS IAS PSC
0:00 / 0:00
Interview Of Abhishek Selected in UPSC CAPF (AC) First Attempt #upsc #capf #ias #defence #success
1 279 просмотров · 2 г. назад
JADONS IAS PSC
2,95 тыс. подписчиков
1 279 просмотров · 2 г. назад
आर्यांश काॅलेज के छात्र अभिषेक ने प्रथम प्रयास में UPSC परीक्षा में सफलता प्राप्त
JADON'S IAS/PSC INSTITUTE JHAVER ESTATE THATIPUR GWALIOR MOB 9425121218, 07512346218
BRANCH BHAWARKUA AB ROAD INDORE 07314021218
ARYANSH COLLEGE (Affiliated To Jiwaji University) City Office Jhaver Estate Thatipur Gwalior
हाल ही में दिनांक 05 जुलाई 2024 को UPSC (CAPF) परीक्षा 2023 का अन्तिम परिणाम घोषित किया गया जिसमें आर्यांश काॅलेज के छात्र अभिषेक सिंह तोमर ने अपने प्रथम प्रयास एवं मात्र 23 वर्ष की आयु में 157वीं आल इण्डिया रैंक पर चयन प्राप्त किया।
आज दिनांक 06 जुलाई 2024 को JADON’S IAS संस्थान पर सम्मान समारोह में अभिषेक को सम्मानित किया गया इस अवसर पर उनके पिता श्री सुरेंद्र सिंह तोमर को भी सम्मानित कर बधाई दी गई। इस अवसर पर अभिषेक ने कहा कि उनका सपना शुरू से ही IAS आफिसर बनने का रहा है अतः मैंने 12वीं के बाद ही आनन्द जादौन सर के काॅलेज में B.Sc + UPSC की तैयारी के कोर्स में यूनिक काॅनसेप्ट ‘‘ग्रेज्युऐशन $ काॅम्पटीसन‘‘ जाॅइन किया और मैंने सर के मार्गदर्शन में रह कर UPSC प्रारम्भिक एवं मुख्य परीक्षा की सम्पूर्ण तैयारी English Medium में की और यहां मैने तैयारी के साथ-साथ मेरे सम्पूर्ण पर्सनेलिटी को डेवलेप करने का रेगुलर प्रयास किया गया जिसके परिणामस्वरूप आज मुझे आनन्द जादौन सर एवं संस्थान के सभी शिक्षकों के योगदान से सफलता प्राप्त की। कोविड के दौरान भी मैं जादौन सर के सहयोग से तैयारी में लगा रहा साथ ही मैने B.Sc (स्नातक) की पढ़ाई भी नियमित की जिसका लाभ मुझे इन्टरव्यू में मिला।
उनके पिता श्री सुरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मेरे बेटे का IIT में चयन हुआ था परन्तु उसकी रूचि सिविल सर्विस में थी जिसको देखकर मैं उसे लेकर सीधा प्रदेश के सर्वाधिक अनुभवी मार्गदर्शक आनन्द जादौन सर के पास आया और सर के सटीक मार्गदर्शन में इतनी बड़ी सफलता प्राप्त हुई। आनन्द जादौन सर का संस्थान सिविल सेवा एवं सरकारी सेवा परीक्षाओं हेतु एक सम्पूर्ण पैकेज है जहाँ से कोई भी छात्र बेरोजगार नहीं रह सकता है। मैं आनन्द जादौन सर एवं JADON’S IAS संस्थान का तहेदिल से आभारी हुँ। आनन्द जादौन सर का हमारे क्षेत्र के इस शैक्षणिक विकास में विशेष योगदान है।
इस अवसर पर आनन्द जादौन सर एवं सभी शिक्षकों द्वारा चयनित छात्र अभिषेक और उसके पिताजी का माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया इस अवसर पर जादौन सर ने कहा कि जब एक छात्र का चयन होता है तो वह अकेला सफल नहीं होता बल्कि उसका परिवार, इसके शिक्षक और उसके मार्गदर्शक सभी सफल होते हैं। उन्होंने कहा कि मेरा शुरू से ही एक ही सपना रहा है कि हमारे क्षेत्र से बच्चा सीधा UPSC में चयनित हो वह प्रतिष्ठित रोजगार प्राप्त करे। इसीलिए मैंने “Graduation + Competition” यूनिक काॅन्सेप्ट को लेकर काॅलेज की स्थापना की जहाँ से आज छात्र/छात्रायें Graduation के साथ-साथ UPSC/PSC/NDA/CDS आदि परीक्षाओं की तैयारी करते हैं और लगातार बड़े प्रतिष्ठित पदों पर चयनित हो कर देश सेवा में अग्रसर हो रहे हैं। बड़े गर्व का विषय है कि मैं ऐसा संस्थान संचालित कर रहा हूँ जहाँ बच्चे को बेरोजगारों की लाइन में नहीं लगना पड़ता है। बल्कि वह एक पप्रतिष्ठित रोजगार प्राप्त कर रहा हैं। उन्होंने अभिषेक के उज्ज्वल भविश्य की कामना करते हुए कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि आप का अगला चयन IAS आफिसर के रूप में हो और आप अपने सपने को जल्द ही साकार करें। इस अवसर पर काॅलेज डायरेक्टर श्री सी.पी.एस. जादौन जी, रजिस्ट्रार प्रो. जितेन्द्र शर्मा जी, सी.ई.ओ. श्री रणविजय सिंह राजावत जी, प्राचार्य डाॅ. शिल्पी चैहान सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।