Перейти к содержимому

Class by Rupesh Bhai

Shivmani Home

0:00 / 0:00

Class by Rupesh Bhai

82 просмотра · 4 нед. назад
Shivmani Home
6,22 тыс. подписчиков
82 просмотра · 4 нед. назад
1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के उपलक्ष्य में शिवमणि होम में वरिष्ठ राजयोगी बीके रुपेश भाई की विशेष प्रेरणादायक क्लास आयोजित की गई। क्लास का विषय था— “जीवन की संध्या नहीं, अनुभवों का स्वर्णिम प्रभात”। इस अवसर पर रुपेश भाई ने वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन की वरिष्ठ अवस्था किसी विराम का समय नहीं, बल्कि अपने जीवन के अनुभवों, ज्ञान और गुणों को साझा करने तथा स्वयं को और अधिक प्रसन्न, संतुष्ट एवं शक्तिशाली बनाने का स्वर्णिम अवसर है। उन्होंने सभी को अपने अनुभवों को बोझ या बीती हुई बातों के रूप में न देखते हुए, उन्हें जीवन की सीख और शक्ति के रूप में स्वीकार करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, वर्तमान समय को उमंग-उत्साह के साथ जीने, स्वयं के प्रति सम्मान बनाए रखने, सकारात्मक चिंतन करने तथा अपने श्रेष्ठ अनुभवों से परिवार और समाज को लाभान्वित करने पर विशेष बल दिया।