Перейти к содержимому

Gurmeet Ram Rahim के Dera Sacha Sauda पर Punjab-Haryana High Court का बड़ा फैसला | ABP LIVE Haryana

ABPLIVE Haryana

0:00 / 0:00

Gurmeet Ram Rahim के Dera Sacha Sauda पर Punjab-Haryana High Court का बड़ा फैसला | ABP LIVE Haryana

5 717 просмотров · 1 г. назад
ABPLIVE Haryana
7,09 тыс. подписчиков
5 717 просмотров · 1 г. назад
Haryana News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम द्वारा दायर एक याचिका का निपटारा कर दिया है। यह याचिका बेअदबी मामले से संबंधित थी, जिसमें मामले की दोबारा जांच सीबीआई से करवाने की मांग की गई थी। संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसां ने माननीय हाईकोर्ट में यह याचिका दाखिल की थी। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने मामले को डबल बेंच के पास भेजने का आदेश दिया था। इसके बाद, दो जजों की बेंच ने मामले की सुनवाई आरंभ की, जिसके चलते हाईकोर्ट ने इस विषय में निचली अदालत में चल रही सुनवाई पर रोक लगा दी थी। इस आदेश के खिलाफ पंजाब सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची और वहां अपना पक्ष रखा। सुप्रीम कोर्ट के समक्ष इस मामले की सुनवाई जारी है। इसी कारण, जब मामला पुनः हाईकोर्ट में लाया गया, तो हाईकोर्ट ने यह कहते हुए इसे निपटा दिया कि सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर विचार लंबित है। हाईकोर्ट ने यह स्पष्ट किया कि जब तक सुप्रीम कोर्ट इस मामले का अंतिम निर्णय नहीं लेता, तब तक हाईकोर्ट इसे आगे नहीं बढ़ाएगा। हाईकोर्ट ने मामले को रोका जरूर है, लेकिन इसे समाप्त नहीं किया है। #ABPLIVEHaryana #HaryanaNews #Haryana #gurmeetramrahimsinghjiinsan