Перейти к содержимому

यातायात विभाग सख्त, iti मोड़ में सड़क पर खड़े वाहनों के काटे चालान

Prabhat Khabar Bokaro

0:00 / 0:00

यातायात विभाग सख्त, iti मोड़ में सड़क पर खड़े वाहनों के काटे चालान

262 просмотра · 10 дн. назад
Prabhat Khabar Bokaro
155 подписчиков
262 просмотра · 10 дн. назад
बोकारो पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर आईटीआई मोड़ के समीप ट्रैफिक विभाग ने सड़क किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान सड़क किनारे खड़े वाहनों का चालान काटकर जुर्माना लगाया गया। ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग से सड़क संकरी हो जाती है, जिससे आवागमन में परेशानी होती है और सड़क दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह की कार्रवाई बीच-बीच में जारी रहेगी। जिन वाहनों का तीन या उससे अधिक बार चालान कट चुका है और इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन दोबारा किया जाता है, तो ऐसे वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की जा सकती है। ट्रैफिक विभाग ने ट्रांसपोर्ट मालिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा न करें, ताकि सड़क पर यातायात सुचारू बना रहे और आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े #bokaro #iti #traffic