Akash kevat ko mila shivling | Narmada Parikarma 2026 | नर्मदा परिक्रमा | नर्मदेश्वर महादेव
Kalnemi
0:00 / 0:00
Akash kevat ko mila shivling | Narmada Parikarma 2026 | नर्मदा परिक्रमा | नर्मदेश्वर महादेव
1 428 просмотров · 8 дн. назад
Kalnemi
209 подписчиков
1 428 просмотров · 8 дн. назад
लगभग 4-5 साल पहले मध्य प्रदेश के बड़वानी ज़िले के ब्राह्मण गाँव में आकाश केवट नाम का एक व्यक्ति अपनी नाव से यात्रियों को नर्मदा के एक तट से दूसरे तट ले जा रहा था। तभी उसकी नाव बीच धारा में बंद हो गई। जब उसने कौतूहलवश नदी में झाँका, तो उसे शिवलिंग जैसी आकृति दिखाई दी। उसने अपने पूर्वजों से सुन रखा था कि नर्मदा का हर कंकड़ शंकर का स्वरूप होता है। वह इस बात का ध्यान करते हुए आगे बढ़ गया और बात आई-गई हो गई।
कुछ दिनों के बाद उसे स्वप्न आने लगे। स्वप्न में उसे आवाज़ सुनाई देने लगी, "तुमने शिवलिंग के दर्शन किए, परंतु उसे बाहर नहीं निकाला। ऐसा क्यों किया तुमने?"
इस घटना से वह भयभीत हो गया। वह अपने दोस्तों को लेकर नर्मदा के उसी स्थान पर पहुँचा, जहाँ उसने पहले शिवलिंग के दर्शन किए थे। उसने अपने दोस्तों से अनुरोध किया कि वे गोता लगाकर शिवलिंग को बाहर निकालें। उसके दोस्तों ने जैसे ही गोता लगाया, उन्हें शिवलिंग अनुमानित वज़न से बहुत अधिक भारी महसूस हुआ। ऐसा अनुभव होते ही वे शिवलिंग को छोड़कर वापस सूखी सतह पर आ गए।
आखिरकार आकाश ने स्वयं गोता लगाकर उस शिवलिंग को बाहर निकाला। इस पूरी घटना को गाँव वालों के सामने रखा गया और उनके समक्ष मंदिर बनाने का प्रस्ताव रखा गया। स्थानीय लोगों और आसपास के गाँवों की सहायता से मंदिर का निर्माण कराया गया।
यह पूरी घटना मीडिया में आ गई, जिससे आसपास के लोग आकाश से मिलने आने लगे। दूर-दूर से मीडिया वाले भी आकाश से मिलना चाहते थे। गाँव में अब त्योहार जैसा माहौल था और मेला लगने लगा।
इसी सब के बीच गाँव वालों ने आकाश के प्रति अपना व्यवहार बदल लिया। अब वे आकाश को साधारण दृष्टि से नहीं देखते थे, हालाँकि इसमें उनका अपना स्वार्थ था। उन्होंने आकाश से कहा, "अब तुम विवाह नहीं कर सकते। तुमने तो भगवान के दर्शन किए हैं। अब तुम साधारण पुरुष नहीं रहे। अब तुम्हें बिना विवाह के ऐसे ही ब्रह्मचर्य में रहना होगा।"
समाज के इस दबाव के कारण आकाश बहुत चिंतित हुआ। फिर आकाश ने हँसते हुए बताया कि कुछ समय पहले ही उसका विवाह हो चुका है। अब वह अपने वैवाहिक जीवन में खुश है।
#NarmadaParikrama #NarmadeHar #MaaNarmada #Omkareshwar #Amarkantak #SpiritualJourney #TravelVlogIndia #NarmadaRiver #IndianCulture #Pilgrimage #MPTourism #GujaratTourism