Dholpur Panchayat Chunav: MBA करके गांव की सरकार बनाने निकले, मिलेगा जनता का साथ?
Rajasthan Tak
0:00 / 0:00
Dholpur Panchayat Chunav: MBA करके गांव की सरकार बनाने निकले, मिलेगा जनता का साथ?
4 447 просмотров · 3 дн. назад
Rajasthan Tak
2,04 млн подписчиков
4 447 просмотров · 3 дн. назад
राजस्थान के धौलपुर जिले की सैपऊ पंचायत समिति की कैंथरी ग्राम पंचायत से एक युवा जिला परिषद चुनाव के मैदान में उतरा है। करीब 28 साल के MBA पास अजय परमार बीजेपी के टिकट पर जिला परिषद वार्ड नंबर 27 से चुनाव लड़ रहे हैं। अजय परमार का कहना है कि वह गांव और ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को समझते हैं और उनका समाधान करना चाहते हैं।
अजय के पिता सतीश परमार पहले सरपंच रह चुके हैं। अजय ने बताया कि वह अपने पिता का राजनीति में सहयोग करने और क्षेत्र के विकास के उद्देश्य से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके मुताबिक, इलाके में करीब तीन साल से खेतों में पानी भरने की समस्या बनी हुई है, जिससे किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने पानी निकासी और दूसरी जनसमस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर समाधान की मांग उठाने की बात कही।
वहीं ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में खेत जलमग्न हो जाते हैं और खेती को नुकसान पहुंचता है। सड़क, खरंजे और जलभराव जैसी समस्याएं उनके लिए चुनाव में अहम मुद्दे हैं। क्या पढ़ा-लिखा युवा गांव की इन समस्याओं को दूर कर पाएगा? देखिए धौलपुर से हमारी यह ग्राउंड रिपोर्ट।
##RajasthanPanchayatElection #DholpurNews #AjayParmar #RajasthanTak
--------
About the Channel:
Rajasthan Tak is a platform for the people to raise voice on issues they feel strongly about and it is a medium which will not just provide news and analysis but will also showcase the cultural heritage of the Royal Rajasthan
#RajasthanTak #Rajasthan #RajasthanNews #JaipurNews #UdaipurNews #JodhpurNews #BreakingNews #RajasthanHindiNews #RajasthanPolitics #RajasthanElection #LatestNews #GroundReport #RajasthanUpdates #NewsUpdate #HindiSamachar #DesertState
Follow us on:
Website: https://www.mobiletak.in/rajasthantak
Facebook: / rajasthantakofficial
Twitter: / rajasthan_tak