पिता ने लगाया, पुत्र ने आगे बढ़ाया | भटकोट की कीवी फ़ार्मिंग
Saksham
0:00 / 0:00
पिता ने लगाया, पुत्र ने आगे बढ़ाया | भटकोट की कीवी फ़ार्मिंग
19 493 просмотра · 13 дней назад
Saksham
2,27 тыс. подписчиков
19 493 просмотра · 13 дней назад
उत्तराखंड के पहाड़ों में पढ़ाई पूरी करने के पश्चात कृषि को अपना व्यवसाय चुनना आज भी एक अलग प्रकार का निर्णय है।
पौड़ी गढ़वाल के कोट विकासखंड के भटकोट गाँव के पवन पांडेय ने यही मार्ग चुना है।
पवन उच्च शिक्षित हैं और खेती में उनकी विशेष रुचि है। उनके पिता भगवती प्रसाद पांडेय जी, जो CRPF से वर्ष 2009 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर गाँव लौटे थे, ने इस भूमि पर फलदार पौधे लगाए। वर्ष 2019 में उन्होंने कीवी के पौधे लगाए और आज यह उद्यान फल देने की अवस्था में पहुँच चुका है।
पवन अब अपने पिता के इस कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं। उनकी पत्नी भी शिक्षित हैं और पूरे मन से उनके साथ खेती में जुड़ी हुई हैं।
इस उद्यान में लगभग 200 तेजपत्ता के पेड़ों के साथ आँवला, बडी इलायची, रोजमेरी, माल्टा, बाबूगोशा, आड़ू, आलूबुखारा और अखरोट जैसे कई पौधे और फलदार वृक्ष हैं। किन्तु इस समय उनका मुख्य ध्यान कीवी पर है।
#Uttarakhand #PauriGarhwal #KiwiFarming #Garhwal #Himalayas #Saksham
Another Channel (Saksham Sanskriti): / @sakshamsanskriti
Instagram: instagram.com/SakshamBT
Facebook: facebook.com/SakshamBT
Business/Contact email: Saksham191124@gmail.com