कॉलेज ने मनाया अपना 28वां स्थापना दिवस
Mirchilaal
0:00 / 0:00
कॉलेज ने मनाया अपना 28वां स्थापना दिवस
190 просмотров · 9 дней назад
Mirchilaal
716 подписчиков
190 просмотров · 9 дней назад
कॉलेज ने मनाया अपना 28वां स्थापना दिवस
छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित तकनीकी शिक्षण संस्थान छत्रपति शिवाजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (CSIT) ने अपना 28वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। साल 1999 में स्थापित यह संस्थान तकनीकी और फार्मेसी शिक्षा में लगातार नए आयाम छू रहा है। कार्यक्रम के दौरान न केवल शिक्षकों और मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया, बल्कि चार नए आधुनिक कोर्स भी लॉन्च किए गए। इसी के साथ छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में खुद को तैयार करने और स्टार्टअप की राह पकड़ने का मूलमंत्र दिया गया।
26 से 28 वर्षों की निरंतर शैक्षणिक यात्रा पूरी कर चुका CSIT अब नए दौर की तकनीक के लिए तैयार है। स्थापना दिवस के मौके पर संस्थान में इंजीनियरिंग और फार्मेसी के साथ-साथ उद्योग की मौजूदा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए चार नए कोर्सेज की औपचारिक शुरुआत की गई। संस्थान का मुख्य फोकस अब युवाओं को कॉर्पोरेट की मांग के अनुरूप स्किल बेस्ड एजुकेशन देना और उन्हें जॉब सीकर की जगह जॉब क्रिएटर बनाना है।
"आज AI को लेकर चर्चा है कि यह नौकरियां छीन रहा है, लेकिन हकीकत यह है कि AI नए अवसर भी बना रहा है। हमें कॉर्पोरेट के हिसाब से छात्रों की स्किल को तराशना होगा। हमारा ध्यान स्टार्टअप्स पर है और संस्थान जल्द ही 2 से 4 नए स्टार्टअप शुरू करने की ठोस तैयारी कर रहा है। छात्रों को बड़े सपने देखने होंगे—आज पसीना बहाएंगे तो भविष्य में संघर्ष के आंसू नहीं बहेंगे।"
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा समर्पित फैकल्टी और पूर्व छात्रों का सम्मान। संस्थान को अपनी जिंदगी के 20 से अधिक साल देने वाले वरिष्ठ शिक्षकों को सम्मानित किया गया। वहीं, देश-विदेश की प्रमुख कंपनियों में अपनी पहचान बना चुके 7 पूर्व छात्र (Alumni) भी इस आयोजन में शामिल हुए। मंच से उन्होंने मौजूदा बैच के छात्रों के साथ अपने संघर्ष, करियर की सीख और अनुभव साझा किए।