Перейти к содержимому

चुड़ैलों की छतरी में मछली | Hindi Horror | CHUDAIL UMBRELLA | Darawni Kahani | Hindi Moral Stories

PixToon Hindi [ CTOON ]

0:00 / 0:00

चुड़ैलों की छतरी में मछली | Hindi Horror | CHUDAIL UMBRELLA | Darawni Kahani | Hindi Moral Stories

298 261 просмотр · 1 месяц назад
PixToon Hindi [ CTOON ]
1,02 млн подписчиков
298 261 просмотр · 1 месяц назад
barish ke din Jungle ke ek nadi kinare do chudail Chatri leke Machli Pakane Geyi Fir Jo Hua | Hindi Cartoon में आपका स्वागत है, Watch Most Popular Next Episodes Part 1-    • लौकी के अंदर चुड़ैल की शादी | Horror Stori...   Part 2-    • चुड़ैल की मछली त्यौहार | Horror Stories | ...   चुड़ैलों की छतरी में मछली | Hindi Horror | CHUDAIL UMBRELLA | Darawni Kahani | Hindi Moral Stories ===================== ⚠️WARNING: THIS VIDEO IS NOT FOR KIDS⚠️ LEGAL DISCLAIMER: This channel is not intended for children. No minors are involved or depicted. This video is suitable for a mature audience (16+). All characters are fictional. Content does not endorse harm, violence, or unsafe acts. All animations and materials are original works of this channel. ============================= ®Reserved to CTOON ® Story Summary: Narrator- इसके बाद टेपा और टेपी डायन उस छाते को लेकर जंगल के अंदर से नदी किनारे जाती हैं। बारिश अब और भी तेज़ हो गई थी। नदी का पानी भी उफान पर था। और उस बारिश के पानी में नदी से छलाँग लगाते हुए कइ मछलियों के झुंड किनारे पर निकलकर आ रहे थे। टेपा डायन- अरे टेपी, देख देख! नदी से वो क्या चीज़ें छलाँग लगाते हुए ज़मीन पर आ रही हैं रे? टेपी डायन- अरे! ये तो कइ मछलियाँ हैं! बारिश का नया पानी मिलने की वजह से ये सब नदी से निकलकर ज़मीन पर आ रही हैं। टेपा डायन- अरे बाप रे! आज तो मेरी खूब दावत होगी! कितनी सारी कइ मछलियाँ हैं! लेकिन इन्हें रखूँगी किसमें? गोद में भरकर रखूँगी तो कइ मछलियाँ काँटा मारेंगी। टेपी डायन- अरे, हमारे पास उस नाई का ये छाता तो है! इसे उल्टा करके पकड़। ये तो एक बड़े बर्तन जैसा हो जाएगा। इसी के अंदर मछलियों को पकड़-पकड़कर रखते हैं! Narrator- जैसा सोचा, वैसा ही किया! टेपी डायन छाते को उल्टा करके पकड़ लेती है और टेपा डायन बारिश के पानी में नदी से निकलकर किनारे पर आई कइ मछलियों को पकड़-पकड़कर उस उल्टे किए हुए छाते के अंदर जमा करने लगती है। देखते ही देखते छाता पूरी तरह कइ मछलियों से भर जाता है। टेपा डायन- आहा! गरमा-गरम कइ मछली फ्राई और नमक-नींबू के साथ चावल... सोचकर ही मेरे मुँह में पानी आ रहा है! Narrator- उधर पाँचू नाई हाँफते-हाँफते, कीचड़ से सने कपड़ों में किसी तरह अपने घर पहुँचता है। फिर वह दरवाज़े पर ज़ोर-ज़ोर से दस्तक देने लगता है। उसकी पत्नी ललिता दरवाज़ा खोलकर कहती है। ललिता- अरे ये क्या! तुम्हारी ये कैसी हालत हो गई है! कीचड़ में तो बिल्कुल भूत बन गए हो! और तुम्हारा छाता कहाँ है? पाँचू नाई- आज मैं कैसे बचकर वापस आया हूँ, ये सिर्फ मैं ही जानता हूँ! पहले थोड़ा पानी दो! Narrator- पाँचू अपने घर की दहलीज़ पर बैठ जाता है और फिर अपनी पत्नी को पूरी घटना बताने लगता है। पाँचू- डायनपुर के रास्ते में दो ज़िंदा डायनों ने मुझे पकड़ लिया था! एक मुझसे खाना माँग रही थी, और दूसरी तो मुझसे शादी ही करना चाहती थी! मैं छाता फेंककर किसी तरह वहाँ से भागकर आया हूँ! ललिता- छाता गया तो जाने दो! तुम्हें तो कोई नुकसान नहीं हुआ, यही बड़ी बात है। अच्छा, बेटी की शादी की पक्की बात तो ठीक से हो गई ना? लड़के वालों ने क्या कहा? Narrator- पाँचू नाई थोड़ा शांत होकर गमछे से अपना चेहरा पोंछते हुए कहता है। पाँचू- हाँ हाँ, पक्की बात हो गई है। लड़के वाले बहुत अच्छे हैं। उन्होंने आशीर्वाद देकर बेटी के लिए एक सोने की अंगूठी भेजी है। रुको, अभी दिखाता हूँ। Narrator- यह कहते हुए जैसे ही पाँचू अपनी जेब में हाथ डालता है, उसका चेहरा एकदम उतर जाता है। ललिता- क्या हुआ? जेब में हाथ डालकर ऐसे पुतले की तरह चुप क्यों हो गए? अंगूठी दो, देखूँ कैसी है! पाँचू नाई- अरे ललिता, बड़ा अनर्थ हो गया! अंगूठी जेब में नहीं है! लगता है भागते समय उस अफरा-तफरी में अंगूठी भी जेब से गिर गई! हाय हाय! अब मैं क्या करूँ? उसे ढूँढने के लिए वहाँ वापस भी तो नहीं जा सकता! ============================= Our Team Create: ✿ Script Write ✿ Audio Story Recoding ✿ Male & Female Vocal Artists ✿ Audio Render ✿ Character Design ✿ Background Design ✿ Animate The Characters ✿ Add background ✿ Export Animation ✿ Edit Animation Video ✿ Create BGM ✿ Add SFX ✿ Render Final Animation Story ============================= हम हैं #CTOON टीम, जो आपके सुने हुए सारे काल्पनिक भूतों की कहानियों को कार्टून वीडियो के ज़रिए सजीव बनाकर दिखाते हैं। हमारे बनाए हुए कुछ लोकप्रिय कार्टून किरदार हैं – Hindi Horror Stories Hindi Moral Stories Darawni Kahani Chudail Ki Kahani Jalpari Horror Stories jalapri Aur Tuni Chidiya #CTOON_Hindi अगर आप भी उम्र में बड़े होने के बाद भी खाते-खाते कार्टून देखना पसंद करते हैं, तो आप भी मेरी ही तरह एक सच्चे कार्टून लवर हैं। तो फिर देर किस बात की? आप भी अभी PixToon Hindi चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए! ===================== SUBSCRIBE =====================