Перейти к содержимому

Explained: टेक शेयरों में ऐसा क्या हुआ जो कांप रहा पूरा शेयर बाजार? Current Affairs | Amar Ujala

Amar Ujala

0:00 / 0:00

Explained: टेक शेयरों में ऐसा क्या हुआ जो कांप रहा पूरा शेयर बाजार? Current Affairs | Amar Ujala

1 813 просмотров · 3 ч назад
Amar Ujala
9,98 млн подписчиков
1 813 просмотров · 3 ч назад
Explained: टेक शेयरों में ऐसा क्या हुआ जो कांप रहा पूरा शेयर बाजार? Current Affairs | Amar Ujala टेक शेयरों में क्यों आ रही है गिरावट? शेयर मार्केट में आखिर क्या चल रहा है? टेक दिग्गज कंपनियां क्यों घबरा रही हैं? बाजार से पैसा क्यों निकाल रहे निवेशक? टेक शेयर गिरे तो बाजार का क्या होगा? AI पर 76 लाख करोड़ रुपये का भारी निवेश, फिर भी Google, Meta और Intel जैसी टेक कंपनियों के शेयर क्यों टूट रहे हैं? समझिए टेक शेयर बाजार में गिरावट की असली वजह। दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियाँ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दौड़ में आगे रहने के लिए पानी की तरह पैसा बहा रही हैं। मेटा, अल्फाबेट (गूगल), ओरेकल, अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी कंपनियों ने वर्ष 2026 के लिए करीब 800 अरब डॉलर (लगभग 76 लाख करोड़ रुपये) खर्च करने की योजना बनाई है। यह भारी निवेश नए डेटा सेंटर, कंप्यूटर सर्वर, नेटवर्क उपकरण और महंगी एआई चिप्स खरीदने पर किया जा रहा है। लेकिन इसके विपरीत, शेयर बाज़ार में इन्हीं कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। निवेशकों की सबसे बड़ी चिंता यह है कि भारी खर्च के मुकाबले कंपनियों की वास्तविक कमाई अभी बहुत कम है और मुनाफे का इंतज़ार लगातार लंबा होता जा रहा है। समस्या तब और बढ़ गई जब कंपनियों के पुराने और स्थापित कारोबार की रफ्तार सुस्त पड़ने लगी। कंपनियाँ एआई में लगाने के लिए पैसा अपने मुख्य कारोबार (जैसे विज्ञापन, रिटेल और पर्सनल कंप्यूटर चिप्स) से जुटाती हैं। उदाहरण के तौर पर, पर्सनल कंप्यूटरों की कमजोर मांग के बीच इंटेल ने एआई पर भारी खर्च जारी रखा, लेकिन तिमाही बिक्री उम्मीद से कम रहने पर उसके शेयर एक ही दिन में करीब 29% तक टूट गए। वहीं, गूगल द्वारा सर्च में एआई जवाब दिखाने से वेबसाइटों का ट्रैफिक प्रभावित हुआ और विज्ञापनों से होने वाली आय बाज़ार की उम्मीद से कम रही, जिससे एक ही दिन में कंपनी का बाज़ार मूल्य लगभग 45 लाख करोड़ रुपये घट गया। इसके अलावा, भारी खर्च और बढ़ते कर्ज को देखते हुए रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ने मेटा की क्रेडिट रेटिंग का आउटलुक 'निगेटिव' कर दिया है। इस बिकवाली का असर केवल अमेरिका तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया भर के टेक बाजारों पर पड़ा है। प्रमुख टेक शेयर अपने 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर से काफी नीचे आ चुके हैं, जिनमें ओरेकल 50.8%, अल्फाबेट 31.5% और मेटा 21.1% तक गिर चुके हैं। इसी तरह चीन का स्टार 50 इंडेक्स 48.5% और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 38.9% नीचे आ गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इसे अभी एआई का बुलबुला फूटना कहना जल्दबाजी होगी, बल्कि यह शेयरों के अत्यधिक ऊंचे भाव में आने वाला एक सुधार (करेक्शन) है। निवेशक अब केवल एआई के दावों और वादों पर भरोसा करने के बजाय ठोस वित्तीय नतीजों और मुनाफे का हिसाब मांग रहे हैं। #artificialintelligence #techstocks #stockmarketcrash #bigtech #aibubble #techselloff #nasdaq #aibusiness #marketupdate #technews ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- About Channel: Amar Ujala (अमर उजाला) is one of the most respected, leading and largest Hindi news daily channel. Amar Ujala covers Hindi news from India & World, Live News, Top Breaking news, Latest Hindi news, Live news Hindi, Politics news, entertainment news, business news, 24 news live, Astrology, Spirituality, Government schemes, sports news, and much more. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- #amarujalanews #hindinews देश और दुनिया की हर हलचल पर पैनी नजर। नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करे और पाए अपने आस पास से जुडी हर खबर सबसे पहले अमर उजाला के Whatsapp चैनल के साथ : https://whatsapp.com/channel/0029Va9l... हमारी वेबसाइट पर जाने के लिए क्लिक करें - https://www.amarujala.com अमर उजाला ई-पेपर सब्सक्राइब करें - https://bit.ly/3kz3Al4 चैनल सब्सक्राइब करें - https://bit.ly/2Esmk1a फेसबुक पेज लाइक करें -   / amarujala   ट्विटर पर फॉलो करें -   / amarujalanews   इंस्टाग्राम पर फॉलो करें -   / amarujala   अमर उजाला का एप डाउनलोड करें - https://bit.ly/3z8S2Nb 4 घंटे रहिए अपडेट... देखिए अमर उजाला 24x7 LIVE:    • Amar Ujala Live TV : Sonam Wangchuk Breaks...   हर खबर का विश्लेषण और कम समय में पूरी जानकारी देखिए अमर उजाला:    / @amarujala