Перейти к содержимому

#गया में नंदवंशी चेतना मंच के द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा,शामिल हुए सैंकड़ो लोग#gaya#bihar

BIHAR NOW NEWS

0:00 / 0:00

#गया में नंदवंशी चेतना मंच के द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा,शामिल हुए सैंकड़ो लोग#gaya#bihar

3 087 просмотров · 3 года назад
BIHAR NOW NEWS
1,98 тыс. подписчиков
3 087 просмотров · 3 года назад
गया जिला नंदवंशी चेतना मंच के द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर आयोजित इस यात्रा में शामिल हुए सैंकड़ों लोग। गया। गया जिला नंदवंशी चेतना मंच के द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव को लेकर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें सैंकड़ों लोग हांथो में तिरंगा लेकर शामिल हुए। यह यात्रा गया के गांधी मैदान से निकलकर राय काशीनाथ,कचहरी, जीबी रोड,टावर चौक,रमना पितामहेश्वर, कोइरीबारी होते हुए गया संग्रहालय पहुची जहां समापन किया गया। गया जिला नंदवंशी चेतना मंच के अध्यक्ष संतोष ठाकुर के नेतृत्व में निकली इस तिरंगा यात्रा में नंदवंशी चेतना मंच से जुड़े सैंकड़ों लोग शामिल रहे। समापन के बाद गया संग्रहालय में सर्वप्रथम जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की चित्र पर माला व पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इसके बाद जनप्रतिनिधि,छात्र, समाजिक कार्यकर्ता उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान समारोह रखा गया।सम्मान समारोह में नंदवंशी चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कुमार नंदवंशी प्रदेश अध्यक्ष चंदन कुमार नंदवंशी के द्वारा उत्कृष्ट कार्यों के लिए अंगवस्त्र ,मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कुमार नंदवंशी के द्वारा अपने संबोधन में कहा की गया जिला नंदवंशी चेतना मंच की प्रसंशा करते हुए कहा कि हम समाज के अतिपिछड़ा वर्ग के श्रेणी में आते हैं। आजादी के अमृत काल में किसी सामाजिक संगठन के द्वारा तिरंगा यात्रा निकालना गौरव की बात है। नंदवंशी समाज के दबे कुचले परिवार से आते हैं। इन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से जननायक कर्पूरी ठाकुर के द्वारा सरकारी नौकरी में एवं अन्य संस्थानों में आरक्षण की व्यवस्था किया गया था। कर्पूरी जी का सपना था की समाज के अन्य जातियां चंद्रवंशी,मालाकार,प्रजापति के आरक्षण की व्यवस्था बनाई गई थी, बिहार में एन डी ए सरकार अतिपिछड़ा वर्ग को पंचायती राज चुनाव में आरक्षण की व्यवस्था किया गया है। लेकिन जिन जातियों को आरक्षण कर्पूरी जी के काल में दिया गया था उन जातियों को बिहार सरकार ने सुखी संपन्न जाति जो आर्थिक एवं राजनैतिक मजबूत है उन जातियों को शामिल कर लिया गया है। संतोष ठाकुर ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा की आज हमलोग तिरंगा यात्रा निकालकर एवं समाज में जनप्रतिनिधि शिक्षक एवं छात्र छात्राएं को सम्मानित करने पर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। नंदवंशी चेतना मंच के माध्यम से हमलोग एक होकर मतदान करते हैं। लेकिन राजनैतिक भागीदारी की बात आता है तो भागीदार न बनकर बल्कि समाज में जो अतिपिछड़ा वर्ग से संपन्न लोगो को राजनीतिक भागीदारी दी जाती है। इस मौके पर आर जे डी के जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर,भाजपा के सरयू ठाकुर, प्रो गौरी शंकर ठाकुर, नगर अध्यक्ष रौशन कुमार,रवि नंदवंशी,प्रेम नंदवंशी,संदीप कुमार,पवन नंदवंशी,जैकी नानवंशी, डॉक्टर राजीव,पिंटू कुमार, विजय मुखिया,संजय मुखिया,ब्रजेश ठाकुर, कारू वार्ड सदस्य,कपूरवा देवी,प्रियंका कुमारी,रीना देवी ,रिंकू देवी,वीना देवी ,रिचा कुमारी,आलिया शर्मा बिंदु देवी सहित हजारों नंदवंशी परिवार के लोग शामिल हुए#gaya#bihar#news