Перейти к содержимому

Gaura Aarti (Kib Jaya Jayo Traditional) Purushotam Das | Satya Swaroopini Dasi #gauraarti #Youtube

Purushotam Das Vlogs

0:00 / 0:00

Gaura Aarti (Kib Jaya Jayo Traditional) Purushotam Das | Satya Swaroopini Dasi #gauraarti #Youtube

79 просмотров · 5 дн. назад
Purushotam Das Vlogs
54 подписчика
79 просмотров · 5 дн. назад
🌸 राधे श्याम 🌸 निताई गौर हरि बोल ♥️ Song : Gaura Aarti - Kib Jaya Jayo Gaura Chander Aaratiko Shobha - Traditional Singer (Purshotam Das) Course Singer ( Satya Swroopini Dasi ) Music Lable ( Purushotam Das Music ) Producer - Yugal Kishore ( Radha Brajanad ) Lyrics - Srila Bhakti Vinod Thakur Ji Music & Master - Sahil Anthulia Music Label/Publisher - Purushotam Das Music ब्रज निधि संत, पूज्य गुरुदेव बाबा जी महाराज 🙏 जिन पर श्यामा-श्याम की कृपा निरंतर बरसती रहती है, उन्हीं के कर-कमलों की कृपा से आप सभी के बीच गौरआरती की एक सुंदर प्रस्तुति लेकर आए हैं। आशा करते हैं कि यह प्रस्तुति आप सभी को पसंद आएगी और आप सभी के हृदय में भक्ति एवं प्रेम की भावना को और भी प्रगाढ़ करेगी। जय जय श्री राधे श्याम ♥️ निताई गौर हरि बोल ❤️ श्री गुरुदेव महाराज की जय ♥️ 🙏 गौर आरती संध्या को  7:15 बजे श्री श्री गौर निताई की प्रसन्नता के लिए गाई जाती है । सभी भक्त बड़े आनंद तथा उल्लास के साथ इस आरती का गान करते है। एक भक्त इस आरती को गाते है तथा बाकी सभी भक्त उन भक्त के पीछे-पीछे गाते हैं। For Live Concerts/Shows/Enquiries - ease call - +91 9728008650 OR Whatsapp इस आरती के लेखक भक्तिविनोद ठाकुर हैं । भक्तिविनोद ठाकुर ब्रम्हमध्वगौडिया संप्रदाय के महान आचार्य तथा एक महान कृष्ण भक्त थे । इस गीत  का आधिकारिक नाम श्री गौर आरती है। यह गीत गीतावली पुस्तक से लिया गया है || गौर आरती हिंदी में – अर्थ के साथ (1) (किब) जय जय गोराचाँदेर आरति को शोभा । जाह्नवी - तटवने जगमन - लोभा II श्रीचैतन्य महाप्रभु की सुन्दर आरती की जय हो, जय हो। यह गौर-आरती गंगा तट पर स्थित एक कुंज में हो रही है तथा संसार के समस्त जीवों को आकर्षित कर रही है। (2) दक्षिणे निताइचाँद , बामे गदाधर । निकटेअद्वैत श्रीनिवास छत्रधर ॥ उनके दाहिनी ओर नित्यानन्द प्रभु हैं तथा बायीं ओर श्रीगदाधर हैं। चैतन्य महाप्रभु के दोनों ओर श्रीअद्वैत प्रभु तथा श्रीवास प्रभु उनके मस्तक के ऊपर छत्र लिए हुए खड़ें हैं। (3) बसियाछे गोराचाँद रत्न सिंहासने । आरति करेन ब्रह्मा - आदि देव गणे ॥ चैतन्य महाप्रभु सोने के सिंहासन पर विराजमान हैं तथा ब्रह्माजी उनकी आरती कर रहे हैं, अन्य देवतागण भी उपस्थित हैं। (4) नरहरि आदि करि ' चामर ढुलाय । सञ्जय मुकुन्द - वासु घोष - आदि गाय II चैतन्य महाप्रभु के अन्य पार्षद, जैसे नरहरि आदि चँवर डुला रहे हैं तथा मुकुन्द एवं वासुघोष, जो कुशल गायक हैं, कीर्तन कर रहे हैं। (5) शंख बाजे घण्टा बाजे , बाजे करताल । मधुर मृदंग बाजे , परम रसाल ॥ शंख, करताल तथा मृदंग की मधुर ध्वनि सुनने में अत्यन्त प्रिय लग रही है। (6) बहु कोटि चन्द्र जिनि वदन उज्ज्वल । गल देशे वनमाला करे झलमल ॥ चैतन्य महाप्रभु का मुखमण्डल करोड़ों चन्द्रमा की भांति उद्‌भासित हो चमक रहा है तथा उनकी वनकुसुमों की माला भी चमक रही है। (7) शिव - शुक – नारद प्रेमे गदगदा । भकतिविनोद देखे गोरार सम्पद ॥ महादेव, श्रीशुकदेव गोस्वामी तथा नारद मुनि के कंठ प्रेममय दिवय आवेग से अवरुद्ध हैं। श्रील भक्तिविनोद ठाकुर कहते हैंः तनिक चैतन्य महाप्रभु का वैभव तो देखो। (पंच-तत्व प्रणाम मंत्र) जय श्री कृष्ण चैतन्य, प्रभु नित्यानंद, श्री अद्वैत, गदाधर, श्रीवास आदि गौर भक्त वृन्द ।। मैं श्री कृष्ण चैतन्य महाप्रभु ,श्री नित्यानंद प्रभु, श्री अद्वैत आचार्य प्रभु, श्री गदाधर पंडित प्रभु तथा श्री वास पंडित प्रभु सहित अन्यान्य सभी गौरभक्तों को प्रणाम करता हूं। हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे।। Jai Jai Shree Radhe Shyam 🌸 Nitai Gour Hari bol 🌸 Pyaare Gurudev Maharaj ki Jai #ChaitanyaMahaprabhu #NityanandaPrabhu #HareKrishna #HareKrishnaMahamantra #KrishnaBhakti #Bhakti #Kirtan #Sankirtan #Bhajan #Devotional #RadhaKrishna #ISKCON #HarinaamSankirtan #BhaktiSong #SanatanDharma #Spiritual