बिंग हिन्दी | ⭐ बिंग: 10 x फुल एपिसोड ⭐ | Bing India | @BingHindi
बिंग - ऑफ़िशियल हिन्दी चैनल
0:00 / 0:00
बिंग हिन्दी | ⭐ बिंग: 10 x फुल एपिसोड ⭐ | Bing India | @BingHindi
1 101 просмотр · 2 ч назад
बिंग - ऑफ़िशियल हिन्दी चैनल
55,8 тыс. подписчиков
1 101 просмотр · 2 ч назад
➡️ बिंग को और देखने के लिए सब्सक्राइब करें: https://bit.ly/BingHindi ⬅️
00:00 ब्लॉक
बिंग अपने इंदिधनुष ब्लॉक से अपना टावर बना रहा है और इसे अपने जितना ऊँचा बनाना चाहता है। लेकिन जब कोको आती है और अपने इंद्रधनुष के लिए ब्लॉक चाहती है और चार्ली लाल ब्लॉक के साथ खेलना चाहता है, तो उन सभी को एक साथ खेलने के लिए एक नया खेल ढूंढना होगा।
06:33 चुस्की
आज बड़ी गर्मी है! बिंग और फ़्लॉप बगीचे में पैडल पूल भर रहे हैं। इंतज़ार करते वक्त, वे दोनों जिली से एक-एक बढ़िया चुस्की ख़रीदते हैं! जब वे अपनी चुस्कियों के साथ छाया में ठंडे हो रहे होते हैं, बिंग को छपाक की आवाज़ सुनाई देती है! वह मेढकी है! मेंढकी तैरने गयी है और पूल से बाहर नहीं निकल पा रही। लेकिन जब बिंग और फ़्लॉप मेंढकी की मदद करते हैं तो उनकी चुस्कियों का क्या होता है?
13:06 पेड़
बिंग, पैंडो और फ़्लॉप, खोदने वालों को पार्क में एक पेड़ लगाते हुए देख रहे हैं। वे सैंडपिट की ओर दौड़ते हैं और शवल मशीन और एक्सकवेटर होने का नाटक करते हैं और एक बड़ा पेड़ लगाने की तैयारी करते हैं। पैंडो भूल जाता है कि पेड़ लगाने वाला गड्ढा कहाँ है और वह बिंग के गड्ढे में रेत डालता रहता है। उन्हें लगता है कि अगर वे साथ मिलकर काम करेंगे तो वे सबसे बड़ा पेड़ लगाने के लिए सबसे बड़ा गड्ढा बना सकते हैं! क्या फ़्लॉप मदद कर पाएगा जब उन्हें एहसास होगा कि उन्हें लगाने के लिए एक बड़ा पेड़ नहीं मिला है?
19:39 म्यूरल
सूला और आमा क्रेश में एक सुंदर म्यूरल बना रही हैं, तभी बिंग और फ़्लॉप आते हैं और उनकी मदद करते हैं। सूला एक अच्छा सा पेड़ पेंट कर रही है, और बिंग एक इंदिधनुष पेंट करने का फैसला करता है। आमा उन्हें याद दिलाती है कि पेंटिंग करते समय, "डुबाओ...पोंछो" याद रखना ज़रूरी है ताकि पेंट टपके नहीं। लेकिन क्या होगा जब बिंग अपना ब्रश पोंछना भूल जाएगा?
26:12 छनछन जूते
बिंग आज कोको और चार्ली के साथ खेल रहा है और वे नाच रहे हैं! चार्ली अपने पैरों पर खड़ा हो जाता है और चलने की कोशिश करता है और बिंग के छनछन बेबी जूतों की मदद से वह अपना पहला कदम रखता है! लेकिन बिंग को कैसा लगेगा जब कोको सुझाव देगी कि चार्ली को उन्हें रख लेना चाहिए?
32:45 भऊ
कोको और बिंग एक-दूसरे को बड़ा भऊ करके सरप्राइज़ कर रहे हैं। वे फ़्लॉप को बड़ा भऊ करते हैं जिससे चौंक कर वह पज़ल के टुकड़े नीचे गिरा देता है। बिंग चार्ली को अपने प्रैम में सोता हुआ देखता है और उसे भी बड़ा भऊ कर देता है। पर चार्ली को बड़ा भऊ बिलकुल भी नहीं पसंद ...
39:18 दिल
बिंग और सूला घर के चारों ओर अपनी फ़ेविट चीज़ों पर दिल के आकार की स्टिकी लगा रहे हैं। बिंग को नारंगी रंग मिलता है क्योंकि सूला को पता है कि वह उसका फ़ेविटिस्ट रंग है। सूला ने फैसला किया कि बिंग के कमरे में सब कुछ उसका फ़ेविट है और यहां तक कि वह हॉपिटी वूश को भी स्टिकी कर देती है! बिंग नाराज़ है क्योंकि हॉपिटी उसका सबसे फ़ेविट है और वह उसे शेयर नहीं करना चाहता है। क्या सूला बिंग को बेहतर महसूस कराने का कोई तरीका ढूंढ पाएगी?
45:51 कार पार्क
बिंग फ़्लॉप के साथ अपना कार पार्क वाला खेल खेलना चाहता है, लेकिन चार्ली आया हुआ है और वह गलत तरीक़े से उसे खेलता रहता है। बिंग को यह पसंद नहीं आता, इसलिए फ़्लॉप चार्ली को साथ लेकर चार्ली खेल खेलने के लिए रसोई में जाने का सुझाव देता है। लेकिन इसका मतलब यह है कि बिंग को ख़ुद अकेले ही अपना खेल खेलना पड़ेगा...
52:24 लो मैं चला
बिंग और पैंडो को खेल के मैदान में एक नया चढ़ाई वाला झूला मिलता है। इसमें चढ़ाई है, थोड़ी ढिलमिल, और एक डगमग पुल भी। लेकिन जब बिंग स्लाइड के ऊपर पहुँचता है, तो यह बहुत ऊँचा होता है! क्या पैंडो और हॉपिटी वूश बिंग को दिखा सकते हैं कि नीचे फिसलने में कितना मज़ा आ सकता है?
58:57 घर
बिंग, सूला, कोको और चार्ली आज "भयानक भेड़िया" खेल रहे हैं! बिंग को भेड़िया बनने का मौका मिलता है! भयानक भेड़िया बिंग सूला के भूसे के घर को उड़ा देता है।
बिंग हिन्दी | ⭐ बिंग: 10 x फुल एपिसोड ⭐ | Bing India | @BingHindi | बच्चों के लिए कार्टून
*****
बिंग से संबंधित और देखें::
▶️ बिंग: फुल एपिसोड: https://bit.ly/BingHindiEpisodes
▶️ बिंग: फुल एपिसोड का संकलन: https://bit.ly/BingHindiEpisodeCompil...
▶️ बिंग: कहानियाँ: https://bit.ly/BingHindiStories
▶️ बिंग: सर्वश्रेष्ठ अंश: https://bit.ly/BingHindiBestBits
#बिंगहिन्दी
#बिंगएपिसोड
#storiesinhindi
#binginhindi
*****
बिंग के ऑफ़िशियल हिन्दी यूट्यूब चैनल – जो की बिंग, सूला, फ़्लॉप, पैंडो और उनके सभी दोस्तों का घर है – में आपका स्वागत है।
बिंग एक प्री-स्कूल बच्चा है जिसे अपने दोस्तों के साथ खेलना बहुत पसंद है। उसे नयी-नयी चीजें आज़माना पसंद है, और उसमें ज़िंदगी को जानने की ललक है। बिंग जिज्ञासु, नेक और ईमानदार बच्चा है, और क्योंकि वह उम्र में अभी छोटा है, वह अक्सर चीज़ों को पहली बार अनुभव कर रहा होता है। यह सच है की कभी-कभी उसको छोटी-मोटी टक्कर, या छलकाव, या अचानक से आयी हुई निराशा का सामना करना पड़ता है। और ऐसे मौक़ों पर यह आमतौर पर बिलकुल साफ़ पता लगता है कि वह क्या महसूस कर रहा है। बिंग के साथ है फ़्लॉप, जो धैर्य, विनम्रता और दयालुता लाता है, और जो हमेशा चीजों को बेहतर बनाता है।
बिंग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार-विजेता टीम द्वारा, शिक्षा विशेषज्ञ और बाल-विकास विशेषज्ञों के सहयोग के साथ, लिखा और निर्मित किया गया है। यह शृंखला जीवन के छोटे-छोटे पलों की बड़ी कहानियों पर केंद्रित है, और छोटे बच्चों को स्वस्थ सामाजिक और भावनात्मक विकास का आनंद लेने में मदद करने के लिए रचित की गयी है।
➡️ वेबसाइट: https://www.bingbunny.com
➡️ Instagram: / bingbunny
➡️ Facebook: / bingbunny
© ACAMAR FILMS LIMITED