Перейти к содержимому

तुलसा की कहानी | Tulsi Mata Ki Kahani | Kartik Mahine Ki Katha | बुढ़िया इतनी भारी क्यों हो गई?

Devanshi sharma

0:00 / 0:00

तुलसा की कहानी | Tulsi Mata Ki Kahani | Kartik Mahine Ki Katha | बुढ़िया इतनी भारी क्यों हो गई?

40 просмотров · 11 дн. назад
Devanshi sharma
79 подписчиков
40 просмотров · 11 дн. назад
🙏 जय तुलसी माता 🙏 जय श्री कृष्ण 🙏 कार्तिक महीने की सबसे चमत्कारी कथा - तुलसा की कहानी कार्तिक महीने में सब औरतें तुलसी माता को सींचने जाती हैं। सब तो सींच कर आती हैं परन्तु एक बुढ़िया आती और कहती कि हे तुलसी माता! सत की दाता मैं तेरा बिरवा सींचती हूँ, मुझे बहू दे, पीले रंग की धोती दे, मीठा-मीठा गास दे, बैकुंठ में वास दे, चटक की चाल दे, अच्छी मौत दे, चन्दन का काठ दे, अच्छा राज दे, दाल भात खाने को दे और ग्यारस के दिन दे, कृष्ण का कंधा दे। तब तुलसी माता यह बात सुनकर सूखने लगीं तो भगवान ने पूछा - कि हे तुलसी, तुम क्यों सूख रही हो? तुलसी माता ने कहा - मेरे मन की मत पूछो। तो भगवान ने कहा कि अगर मैं यह बात नहीं पूछूँगा तो कौन पूछेगा। तो तुलसी माता ने कहा कि एक बुढ़िया रोज आती है और यही बात कह जाती है। परन्तु मैं सब बात तो पूरी कर दूँगी लेकिन कृष्ण का कंधा कहाँ से दूँगी। तो भगवान बोले - कि जब वह मरेगी तो मैं अपने आप कंधा दे आऊंगा। तुम बुढ़िया माई से कह देना। बाद में बुढ़िया माई मर गई। सारे गाँव वाले इकट्ठे हो गये और बुढ़िया को ले जाने लगे तो वह इतनी भारी हो गई कि किसी से भी नहीं उठी। तब सबने कहा - यह तो इतना पूजा-पाठ करती थी, पाप नष्ट होने की माला फेरती थी, फिर भी भारी हो गई। तभी बूढ़े ब्राह्मण के भेष में वहां भगवान आये और सबसे पूछा कि यह कैसी भीड़ है? तब सभी बोले कि एक बुढ़िया मर गई है और इतनी भारी हो गई है कि हमारे उठाए नहीं उठती। तो भगवान ने कहा - मेरे को एक बात उसके कान में कहने दो तो वह उठ जायेगी। तब भगवान ने उसके कान के पास जाकर कहा कि बुढ़िया माई मन की निकाल ले, पीताम्बर की धोती ले, मीठा-मीठा गास ले, बैकुण्ठ का वास ले, झालर की झंकार, दाल-भात को जीम और कृष्ण का कंधा ले। फिर यह बात सुनकर बुढ़िया माई हल्की हो गई। भगवान जी उसे अपने कंधे पर ले गये और उसे मुक्ति मिल गई। हे तुलसी माता! जैसे उस बुढ़िया की मुक्ति करी, वैसी हमारी भी करना और जैसे भगवान ने कंधा उसको दिया, वैसे हमें भी दिलाना। 🌿 इस कथा को कार्तिक मास में सुनने से मिलता है : बैकुंठ में वास कृष्ण जी का कंधा और मोक्ष की प्राप्ति सभी मनोकामनाएं पूरी 🙏 बोलो तुलसी माता की जय 🙏 #TulsiKiKahani #KartikMaasKiKatha #TulsaKiKahani