Перейти к содержимому

दुनिया के सबसे लंबे चावल Pusa Basmati 1121 की कहानी, देखें कैसे हुआ था तैयार | Annagatha

Kisan Tak

0:00 / 0:00

दुनिया के सबसे लंबे चावल Pusa Basmati 1121 की कहानी, देखें कैसे हुआ था तैयार | Annagatha

11 480 просмотров · 5 мес. назад
Kisan Tak
1,14 млн подписчиков
11 480 просмотров · 5 мес. назад
दुनिया के सबसे लंबे चावल की कहानी क्या है? क्या आप जानते हैं कैसे और कहां बना था बासमती चावल? वही बासमती चावल जिसकी खुशबू पूरी दुन‍िया में फैल चुकी है. Annagatha Podcast के इस एपिसोड में आप जानेंगे बासमती चावल की कहानी। देखिए कितने किस्से और कहानियां हैं इसे बनाने वाले वैज्ञानिक विजयपाल सिंह के पास। ये वही चावल है जो Middle East में सबसे ज्यादा खाया जाता है और भारत से बहुत मात्रा में एक्सपोर्ट होता है। बेशक इस समय अमेर‍िका-ईरान के बीच चल रहे युद्ध से पश्चिमी एशिया में इसके एक्सपोर्ट पर असर हो रहा हो लेकिन बासमती चावल रिश्तों को गहरा करने और रखने का एक बड़ा जरिया रहा है। #PusaBasmati1121 #BasmatiRice #AgricultureIndia #DrVijaypalSingh #KisanTak #Annagatha #FarmingStory #RiceExport #IndianAgriculture #middleeast #iranwar #riceexport #kisan #farmers VIDEO CHAPTERS: 00:00 – परिचय: पूसा बासमती 1121 की वैश्विक सफलता और डॉ. विजयपाल सिंह का स्वागत। 01:21 – बासमती की गुणवत्ता और पूसा बासमती 1121 की खासियत। 02:56 – शोध की शुरुआत: 1968 का दौर और डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन का मार्गदर्शन। 04:00 – प्रेरणा की कहानी: फूफा जी द्वारा बताए गए बासमती के 10 आदर्श गुण। 08:22 – बासमती की ऐतिहासिक यात्रा: ढाका से लेकर पाकिस्तान के काला शाह काकू तक। 11:00 – शुरुआती किस्में: बासमती 370 और देहरादूनी बासमती का विश्लेषण। 14:00 – जर्म प्लाज्म का एकत्रीकरण: करनाल और देहरादून के किसानों से बीज जुटाना। 18:50 – पूसा बासमती 1 (PB1) का जन्म: 1989 में पहली बड़ी क्रांति। 21:30 – चुनौतियां और विवाद: PB1 को बासमती का दर्जा दिलाने के लिए मंत्रालयों के बीच संघर्ष। 26:00 – ब्रीडिंग की तकनीक: कैसे अलग-अलग किस्मों के जीन मिलाकर नई वैरायटी बनाई जाती है। 33:30 – संकर बीज (Hybrid Seeds) बनाने की प्रक्रिया का सरल विवरण। 41:00 – पूसा सुगंध 4 (Pusa Sugandh 4) का विकास और इसकी अनोखी लंबाई। 48:00 – फास्ट ट्रैक टेस्टिंग: वैज्ञानिकों और उद्योगपतियों के सामने चावल का प्रदर्शन। 53:00 – ऐतिहासिक बैठक: कोहिनूर, KRBL और दावत (LT Foods) के मालिकों की प्रतिक्रिया। 56:00 – खेतों में परीक्षण: अबोहर और फरीदाबाद के किसानों के साथ रिकॉर्ड पैदावार। 01:05:00 – बासमती की परिभाषा में बदलाव: 2008 में मिला आधिकारिक बासमती का दर्जा। 01:11:00 – निष्कर्ष: 40 साल की मेहनत और भारत को मिली 25,000 करोड़ की विदेशी मुद्रा। ............................................................................................................................................... About the Channel किसान तक पर आपका स्वागत है. यहां आपको खेत से खलिहान, पशुपालन से डेयरी प्रोडक्ट, खाद-बीज से मौसम, सरकारी योजनाओं से जॉब्स, ऑर्गेनिक खेती से बागवानी तक, किसानी से जुड़ी हर वो खबर मिलेगी जो आपके मतलब की है. इंडिया टुडे ग्रुप का ऐसा प्लेटफॉर्म है किसान तक जो हर किसान की ही नहीं, हर देशवासी की आवाज है. जुड़े रहिए हमारे साथ. Welcome to Kisan Tak. Kisan Tak is India's first platform that promises to deliver all the news related to agriculture. Right from farming to animal husbandry, dairy, manure, seed, weather, government schemes, jobs, organic farming and horticulture, Kisan Tak will cover all aspects related to farming and agriculture. Led by the India Today Group, Kisan Tak is the voice of every farmer, the voice of India. Stay tuned. Visit Kisan Tak Website- https://www.kisantak.in Follow and Like us on Facebook-   / kisantakchannel   Follow us on Instagram-   / kisantak   Follow us on Twitter-   / kisantakchannel