UP Vidhansabha Chunav 2027: Basti की Kaptanganj विधानसभा सीट | जनता ने सपा को जमकर लताड़ा!
TNP NEWS
0:00 / 0:00
UP Vidhansabha Chunav 2027: Basti की Kaptanganj विधानसभा सीट | जनता ने सपा को जमकर लताड़ा!
2 566 просмотров · Трансляция закончилась 18 ч назад
TNP NEWS
93,9 тыс. подписчиков
2 566 просмотров · Трансляция закончилась 18 ч назад
UP Vidhansabha Chunav 2027: Basti की Kaptanganj विधानसभा सीट | जनता ने सपा को जमकर लताड़ा!
#upassemblyelection2027 #uppolitics #Basti #Kaptanganj
बस्ती की कप्तानगंज विधानसभा सीट पर 2027 के चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। चुनावी तैयारियों के बीच बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। बीजेपी का आरोप है कि मौजूदा विधायक के कार्यकाल में क्षेत्र में विकास कार्य उम्मीद के मुताबिक नहीं हुए और यह सपा की नाकामी को दर्शाता है। वहीं, समाजवादी पार्टी इन आरोपों को खारिज करते हुए अपने कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का हवाला दे रही है। सपा का दावा है कि उसके कार्यकाल में क्षेत्र में कई विकास परियोजनाएं पूरी हुईं, जिनका असर जमीन पर दिखाई देता है। पार्टी को भरोसा है कि कामकाज के आधार पर उसे जनता का समर्थन मिलेगा। लेकिन नेताओं के दावों से अलग, जब हमने कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में लोगों के बीच जाकर उनकी राय जानने की कोशिश की, तो तस्वीर कई रंगों वाली नजर आई। कुछ लोगों ने सरकार के कामकाज की सराहना की और महिला सुरक्षा, राशन व्यवस्था, बिजली और पानी जैसी सुविधाओं में सुधार को गिनाया। वहीं, कई लोगों ने पेपर लीक, खराब सड़कों, रोजगार की कमी और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बताया। यानी एक तरफ नेताओं के विकास के दावे हैं, तो दूसरी तरफ लोगों की अपनी समस्याएं और उम्मीदें। ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि 2027 के चुनाव में कप्तानगंज का सियासी मिजाज क्या कहता है? क्षेत्र के मतदाताओं के लिए सबसे बड़े मुद्दे क्या हैं? विकास को लेकर उनकी प्राथमिकताएं क्या हैं? और चुनावी मैदान में उतरने वाले नेताओं से उनकी उम्मीदें कितनी अलग हैं? कप्तानगंज की जनता के मुद्दे और नेताओं के दावों के बीच की यही तस्वीर हमारी ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आएगी। देखिए TNP NEWS के खास कार्यक्रम 27 की सत्ता" में
#election2027 #bjp #samajwadiparty #27KiSatta #tnpnews #tnpnewslive #upassemblyelection2027 #uppolitics