Delhi में PM Modi के घर के सामने Bulldozer से पहले चला हथौड़ा, Sharad Sharma Report
Sharad Sharma on Ground
0:00 / 0:00
Delhi में PM Modi के घर के सामने Bulldozer से पहले चला हथौड़ा, Sharad Sharma Report
212 088 просмотров · 4 мес. назад
Sharad Sharma on Ground
730 тыс. подписчиков
212 088 просмотров · 4 мес. назад
दिल्ली में प्रधानमंत्री निवास के सामने BR कैम्प में रविवार को अचानक तब हड़प्पा मच गया जब केंद्र सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के लोग पुलिस बल के साथ आए और झुग्गियों में बनी दुकानों पर हथौड़े बरसने लगे और दुकान तोड़ डाली। यहां रह रहे लोगों की शिकायत है कि यह प्रयास उनका डरने का है ताकि यहां रह रहे लोग जल्दी से झुग्गी खाली कर दें। दरअसल इन झुग्गियों में लोग कई दशकों से रह रहे हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के समय यहां के लोगों को वादा किया गया था जहां उनकी झुग्गी है वहीं पर मकान दिया जाएगा। लेकिन अब सरकार उनको मौजूदा जगह से करीब 35 से 40 किलोमीटर दूर सावदा घेवरा में फ्लैट दे रही है। लोगों की शिकायत है कि जहां झुग्गी वहां मकान का वादा था लेकिन फ्लैट इतनी दूर दिया जा रहा है जहां आने-जाने में ही पूरे दिन में तीन से चार घंटे लग जाएंगे यही नहीं जहां पर फ्लैट दिया जा रहा है वहां पर कोई रोजगार भी नहीं है ऐसे में कुछ लोगों ने सरकार का दिया हुआ फ्लैट ले लिया है जबकि बहुत सारे लोगों ने अभी तक सरकार का दिया हुआ फ्लैट स्वीकार नहीं किया है। कुछ लोग अदालत भी गए हैं और मामला वहां चल भी रहा है लेकिन फिलहाल कोई स्टे नहीं मिल पाया है। ऐसे में अचानक झुग्गी में आकर दुकानों पर हथौड़ा बरसाकर उन्हें तोड़ना कहाँ तक सही है? Sharad Sharma Report
#delhi #bulldozer #pmmodi #bulldozeraction #demolition #bjpgovernment #praveshverma #arvindkejriwal #aamaadmiparty
Join this channel to get access to perks:
/ @sharadsharmaonground