Перейти к содержимому

हमारे चर्च और जीवन के लिए स्तंभ | Joseph Prince | New Creation TV हिंदी

New Creation TV Hindi

0:00 / 0:00

हमारे चर्च और जीवन के लिए स्तंभ | Joseph Prince | New Creation TV हिंदी

3 207 просмотров · 2 дня назад
New Creation TV Hindi
153 тыс. подписчиков
3 207 просмотров · 2 дня назад
जब आप कलीसिया के चार स्तंभों को प्राथमिकता देते हैं, तो अपनी सेवकाई और अपने जीवन में परमेश्वर की सामर्थ और अभिषेक के महान कार्य का अनुभव करें! प्रेरितों के काम की पुस्तक में आरम्भिक कलीसिया के इस अध्ययन के द्वारा जानें कि आपकी कलीसिया और आपके व्यक्तिगत जीवन में क्या नया जीवन और नई सामर्थ लाता है—चाहे वह आपके स्वास्थ्य, संबंधों या यहाँ तक कि आर्थिक स्थिति का क्षेत्र हो। इस संदेश में जानें कि आप कैसे: • मसीह-केंद्रित शिक्षाओं को सुनते हुए नई वाचा की आशीषों में चल सकते हैं। • जब आप अपनी स्थानीय कलीसिया से जुड़े रहते हैं और अन्य विश्वासियों के साथ संगति का आनंद लेते हैं, तब जिन क्षेत्रों में कमी है वहाँ परमेश्वर की व्यवस्था प्राप्त कर सकते हैं। • पवित्र प्रभु-भोज में सहभागी होकर स्वास्थ्य और चंगाई का अनुभव कर सकते हैं। • प्रार्थना के द्वारा अपने संबंधों में कलह और संघर्ष पर जय पा सकते हैं। परमेश्वर की संतान, स्थानीय कलीसिया से जुड़े रहने के महत्व को जानें, और प्रोत्साहित हों क्योंकि आज भी पवित्र आत्मा मसीह की देह के द्वारा चमत्कार करता है, वरदान बाँटता है और आपकी आवश्यकताओं की पूर्ति करता है। इस संदेश का प्रचार 13 मार्च 2022 को अंग्रेज़ी में किया गया था। -- इस वीडियो की सामग्रियां पेशेवर चिकित्सा सलाह का स्थान नहीं लेती हैं। अगर आपको या आपके किसी प्रियजन को कोई स्वास्थ्य समस्या या पहले से कोई चिकित्सा विकार है तो कृपया किसी योग्य चिकित्सक या स्वास्थ्य-देखभाल प्रदाता से परामर्श लें। कृपया इस वीडियो में आपको जो भी बताया गया है उसे अपनी दवा लेना या इलाज करवाना बंद करने लिए अनुमति या प्रोत्साहन के रूप में न समझें। हालाँकि, हम कोई गारंटी नहीं देते और इस बात को समझते हैं कि अलग-अलग लोग अलग-अलग परिणामों का अनुभव करते हैं, फिर भी हम आपको स्वास्थ्य या चिकित्सा से जुड़े अपने विशेष मुद्दे के संबंध में यहोवा से उनकी बुद्धिमत्ता और मार्गदर्शन माँगने और पाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। हम सभी आस्थावानों के साथ परमेश्वर के वचन और आरोग्यता के वादों पर विश्वास करने और उनकी पुष्टि करने के लिए हमेशा विश्वास के साथ खड़े रहते हैं। #JosephPrinceहिंदी #जोज़फ़प्रिंसहिंदी #NCTVहिंदी #JosephPrinceHindi #NCTVHindi