रांची का एक ऐसा पार्क जहां बच्चों की है नो एंट्री, यूथ कपल्स करते हैं रोमांस | Ranchi Park
Local Khabar (लोकल ख़बर)
0:00 / 0:00
रांची का एक ऐसा पार्क जहां बच्चों की है नो एंट्री, यूथ कपल्स करते हैं रोमांस | Ranchi Park
62 520 просмотров · 6 лет назад
Local Khabar (लोकल ख़बर)
124 тыс. подписчиков
62 520 просмотров · 6 лет назад
रांची का एक ऐसा पार्क जहां बच्चों की है नो एंट्री, यूथ कपल्स करते हैं रोमांस
झारखंड की राजधानी रांची में सैर-सपाटे और मनोजरंजन के लिहाज से पार्कों की कोई कमी नहीं है. यहां एक से बढ़कर एक खूबसूरत और मनोजरंक पार्क हैं. जहां हर उम्र और वर्ग के लोग सपरिवार आते हैं और अपना बेहतरीन पल बिताते हैं. वहीं शहर में एक ऐसा पार्क है जो सुविधाहीन है. यहां मनोजरंजन का कोई साधन नहीं है. न साफ सुथरा बाथरूम है और पानी की सुविधा है. बावजूद इसके यहां पर चहल-पहल और रौनक दिखती है. इस पार्क में ऐसा क्या है यही हमने जानने की कोशिश की है. रांची में यह पार्क मोराबादी के राजकीय अतिथिशाला के पास स्थित है. इसे झारखंड के आदिवासी विभूति दिवंगत पद्मश्री रामदयाल मुंडा के स्मृति पर बनाया गया है. लेकिन प्रशासन की अनदेखी के बावजूद यह युवाओं के लिए वरदान है. इस पार्क में छोटे-छोटे पेड़ हैं. झाडि़यां है. गुफा भी है. यहां कपल्स रोमांस के खुशनुमा पल बिताते हैं.
इस पार्क में अघोषित तौर पर छोटे बच्चों के लिए नो एंट्री है. यहां एंट्री के लिए 10 रुपये का टिकट है. लेकिन शहर के दूसरे पार्कों में जिस तरह छोटे बच्चों के लिए हाफ टिकट की सुविधा होती है. यहां हाफ टिकट की व्यवस्थ है ही नहीं. अगर कोई गलती से भी बच्चों को साथ लेकर पूरे परिवार के साथ इस पार्क में चला आता है तो उन्हें शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है.
जब हम इस पार्क का जायजा लेने के लिए गए पार्क के मैनेजर में हमे रोकने की कोशिश की. उसका कहना था कि यह कपल्स पार्क है. प्लीज अंदर न जाएं. वे कैमरा देखेंगे तो दोबारा नहीं आएंगे. इस खबर के माध्यम से हमारा मकसद किसी कपल्स को डिस्टर्ब करना नहीं है. अगर कोई पार्क कपल्स के लिए है तो उसे घोषित कर देना चाहिए. साथ ही वहां आने वाले कपल्स को सभी बेसिक सुविधाएं भी मिलनी चाहिए. पार्क में साफ-सुथरा टॉयलेट और पानी का इंतजाम होना चाहिए. ऐसे जगहों पर अक्सर अप्रिय घंटनाएं भी हो जाती हैं. ऐसे में सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरे का भी होना जरूरी है.
News Portal: https://localkhabar.com
Facebook: / localkhabarlive
Twitter: / localkhabarlive
Youtube: / localkhabar