Sajan Re Phir Jhoot Mat Bolo - Episode 65 | सजन रे फिर झूठ मत बोलो | Comedy. Family. Drama Serial
Hindi TV Serial
0:00 / 0:00
Sajan Re Phir Jhoot Mat Bolo - Episode 65 | सजन रे फिर झूठ मत बोलो | Comedy. Family. Drama Serial
90 258 просмотров · 4 г. назад
Hindi TV Serial
7,78 млн подписчиков
90 258 просмотров · 4 г. назад
धीरुभाई एक सफल व्यापारी रहता है, जिसे झूठ और झूठ बोलने वालों से सख्त नफरत है। धीरुभाई के परिवार में उसके अलावा उसकी बहन की बेटी आरती ही रहती है। धीरु चाहता है कि आरती की शादी किसी ऐसे परिवार में हो जो मिलकर साथ रहता है, जिससे आरती को एक भरा पूरा परिवार मिल सके और बचपन से जो उसे अकेले रहना पड़ा था, वो कमी भी पूरा हो सके।
अपूर्व नौकरी पाने के लिए धीरुभाई से संयुक्त परिवार का झूठ बोल देता है। नौकरी मिलने के बाद भी अपूर्व अपने परिवार की तारीफ ही करते रहता है। उसे आरती से प्यार हो जाता है, लेकिन इस बात को वो बता नहीं पाता है। आरती की शादी किसी और से तय हो जाती है और उसके बाद उस परिवार का सच धीरु को पता चलता है। जैसे ही उसे पता चलता है कि वो परिवार एक दूसरे से मिलकर नहीं रहता है, वैसे ही वो शादी तोड़ देता है। धीरु कई बार अपूर्व के मुँह से उसके परिवार कि तारीफ सुनते रहता है, इस कारण वो सोचता है कि उसकी शादी अपूर्व से ही करना ठीक रहेगा।
अपूर्व से धीरु इस बारे में बात करता है और अपूर्व जो पहले से ही आरती से प्यार करते रहता है, वो इस शादी से मना नहीं कर पाता है। लेकिन धीरु शादी तय करने के लिए अपूर्व के परिवार से मिलने उसके घर जाने की योजना बनाता है। अपूर्व अपने दोस्त राजू को इस बारे में फोन कर मदद मांगता है तो राजू इधर उधर से एक नकली परिवार बना लेता है। जब धीरु और आरती वहाँ अपूर्व के साथ आते हैं तो उन्हें एक भरा पूरा परिवार मिलता है। इसके बाद अपूर्व की शादी तय हो जाती है और अपूर्व उसके नकली परिवार वालों को बोल देता है कि एक बार शादी हो जाये तो वो धीरु और आरती के साथ मोरिसस में चले जाएगा।
अपूर्व और आरती की शादी हो जाती है और जब अपूर्व जाने की सोचता है तो धीरु उसे अपनी योजना के बारे में बताता है कि वे सभी अब यहीं संयुक्त परिवार में ही रहेंगे। इसके बाद हर दिन किसी न किसी तरह की मुसीबत आते ही रहती है और अपूर्व भी झूठ बोल बोल कर उन समस्याओं का समाधान निकालते रहता है। Watch Full Episode 65 Of Sajan Re Phir Jhoot Mat Bolo Only On Hindi Tv Serial
Click to watch all the episodes of Sajan Re Phir Jhoot Mat Bolo Playlist link given Below
• Sajan Re Phir Jhoot Mat Bolo ( Indian Tv S...
#indiantelevisonseries
#fullepissode
#sajanrephirjhootmatbolo
#primetime
#hinditvserial
#family
#drama
Click here to Subscribe to Hindi TV Serial Channel :
/ @newhinditvserial