Перейти к содержимому

सुल्तानपुर डबल मर्डर:शिक्षक दंपत्ति की बेरहमी से हत्या,3 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली |Ground Report

Gaon Dehat

0:00 / 0:00

सुल्तानपुर डबल मर्डर:शिक्षक दंपत्ति की बेरहमी से हत्या,3 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली |Ground Report

19 314 просмотров · 9 дн. назад
Gaon Dehat
20 тыс. подписчиков
19 314 просмотров · 9 дн. назад
सुल्तानपुर डबल मर्डर: शिक्षक दंपत्ति की बेरहमी से हत्या, 3 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली | Ground Report सुल्तानपुर के कादीपुर थाना क्षेत्र के कुंभी डढ़िया गाँव में दिल दहला देने वाली वारदात! यहाँ एक निजी स्कूल परिसर (मनराजी शिक्षण संस्थान) में रहने वाले शिक्षक दंपत्ति—मोतिगरपुर ब्लॉक शिक्षक संघ के अध्यक्ष व सरकारी प्रधानाध्यापक मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता सिंह की फावड़े और कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के 3 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं और आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इस सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड के बाद एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रवीण कुमार, डीआईजी सोमेन बर्मा और एसपी विनीत जायसवाल समेत पुलिस के तमाम बड़े अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया था। वारदात को लेकर शिक्षक संगठन में भारी आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया था। आखिर क्या है इस हत्याकांड की वजह? क्या यह जमीनी रंजिश का मामला है या चुनावी रंजिश का ? 'गाँव-देहात' की टीम ग्राउंड जीरो (घटनास्थल स्कूल परिसर) पर पहुँची है। देखिए हमारी यह विशेष और विस्तृत ग्राउंड रिपोर्ट। #SultanpurDoubleMurder #SultanpurNews #KadipurSultanpur #TeacherMurderCase #UPCrime #SultanpurPolice #GroundReport #GaonDehat #BreakingNews #UttarPradesh #CrimeNews #JusticeForTeachers #UPNews #LatestNews #DoubleMurder