सफेद मूसली की खेती : 6 महीने के अंदर 1 एकड़ से ₹3 लाख तक कमाई, जानें पूरा गणित | Gaon Junction LIVE
Gaon Junction
0:00 / 0:00
सफेद मूसली की खेती : 6 महीने के अंदर 1 एकड़ से ₹3 लाख तक कमाई, जानें पूरा गणित | Gaon Junction LIVE
5 337 просмотров · 2 недели назад
Gaon Junction
544 тыс. подписчиков
5 337 просмотров · 2 недели назад
#GaonJunctionLIVE #सफेदमूसली #MusliFarming #औषधीयखेती #MedicinalFarming #किसान #किसानी #खेती #कृषि #Agriculture #Farming #FarmerSuccess #ProfitableFarming
बरेली, उत्तर प्रदेश के किसान प्रवीण गुप्ता सफेद मूसली की खेती से अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। छोटे स्तर पर ट्रायल के बाद अब वे 2 एकड़ में इसकी खेती कर रहे हैं। करीब 5-6 महीने में तैयार होने वाली इस फसल में प्रति बीघा लगभग ₹25-40 हजार की लागत आती है, जबकि अच्छी गुणवत्ता वाली सूखी मूसली ₹80 हजार से ₹1.5 लाख प्रति क्विंटल तक बिक सकती है।
सफेद मूसली के लिए रेतीली और ऊंचाई वाली जमीन बेहतर मानी जाती है। जून-जुलाई में बुवाई और अक्टूबर-नवंबर में खुदाई का सही समय है। समय पर बुवाई, जलभराव से बचाव और खरपतवार नियंत्रण से उत्पादन बेहतर किया जा सकता है। किसान इसे ड्रैगन फ्रूट के साथ इंटरक्रॉपिंग के तौर पर भी उगा सकते हैं, जिससे एक ही जमीन से अतिरिक्त आमदनी का मौका मिलता है।
जानिए सफेद मूसली की खेती में बीज, लागत, उत्पादन, बिक्री, बाजार और मुनाफे का पूरा गणित।
गांव जंक्शन के लिए शैलेश अरोड़ा की रिपोर्ट..
..........................................................
HIGHLIGHTS
सफेद मूसली की खेती : 5-6 महीने में ढाई से तीन गुना तक मुनाफा
1 एकड़ में ₹3 लाख तक कमाई, लागत ₹25-40 हजार
₹80 हजार से ₹1.5 लाख क्विंटल तक बिकती है सूखी मूसली
जून-जुलाई में बुवाई, अक्टूबर-नवंबर में खुदाई का सही समय
रेतीली जमीन और खरपतवार नियंत्रण से बढ़ेगा उत्पादन
ड्रैगन फ्रूट के साथ इंटरक्रॉपिंग से बढ़ा सकते हैं मुनाफा
Connect With Us on:
Twitter: / gaonjunctionofc
Facebook: / gaonjunctionofficial
Instagram: / gaonjunctionofc
LinkedIn: / gaon-junction-1ab77229b