बिहार में बाढ़ ने फिर से दी दस्तक, पटना से लेकर किशनगंज तक हालात खराब, देखिए बर्बादी का पूरा नज़ारा
Khabar Seemanchal
0:00 / 0:00
बिहार में बाढ़ ने फिर से दी दस्तक, पटना से लेकर किशनगंज तक हालात खराब, देखिए बर्बादी का पूरा नज़ारा
10 655 просмотров · 5 лет назад
Khabar Seemanchal
623 тыс. подписчиков
10 655 просмотров · 5 лет назад
बिहार में बाढ़ के हालात हैं। बक्सर से लेकर मुंगेर तक गंगा ऊफान पर है। निचले इलाकों में पानी भरने से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। राजधानी पटना का हाल सबसे बुरा है। जहां पर बाढ़ ने जबरदस्त तबाही मचाई है। पिछले चार दिनों से हालात बद से बदतर हो गए हैं। #flood #bihar #ganga
पटना सिटी के दनियावां इलाके में कठौतिया नदी की तेज धारा में पुल बह चुका है। जिसकी वजह से एनएच-30ए पर वाहनों की आवाजाही ठप है। बिहारशरीफ रुट बंद होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
पटना के धनरूआ में अधिकतर आबादी बीते चार दिनों से बेहद परेशान है। दरधा समेत कररूआ और महतमाइन नदी के बढ़े जल स्तर से दर्जनों गांवों जलमग्न हो चुके हैं। बांध टूटने से आवाजाही मुश्किल हो गई है।
वहां बेगूसराय, बक्सर और मुंगेर में गंगा के जलस्तर में जबरदस्त ऊफान है। जिससे लोगों में दहशत है। जल पर्षद के मुताबिक नदी के जलस्तर में भारी बढ़ोतरी जारी है। इसलिए निचले इलाकों को अलर्ट कर दिया गया है।