भाईचारे का संदेश बना जुलूसे मोहम्मदी, हिंदू-मुस्लिम साथ हुए शामिल
KHABAR UP 57
0:00 / 0:00
भाईचारे का संदेश बना जुलूसे मोहम्मदी, हिंदू-मुस्लिम साथ हुए शामिल
84 просмотра · 4 недели назад
KHABAR UP 57
480 подписчиков
84 просмотра · 4 недели назад
भाईचारे का संदेश बना जुलूसे मोहम्मदी, हिंदू-मुस्लिम साथ हुए शामिल
खड्डा, कुशीनगर। तहसील खड्डा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिसवा गोपाल, सारंग छपरा, सोहरौना सहित आसपास के क्षेत्रों में पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्मदिन के मुबारक अवसर पर 26 अगस्त को जुलूसे मोहम्मदी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। जुलूस में मुस्लिम समाज के साथ हिंदू समाज के लोगों ने भी शामिल होकर आपसी भाईचारे और सौहार्द की मिसाल पेश की।
जुलूस में बच्चे, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल रहे। जगह-जगह लोगों के लिए पानी और खाने की व्यवस्था की गई। जुलूस के दौरान पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शिक्षाओं, प्रेम, भाईचारे, शांति और मानवता के संदेश को लोगों तक पहुंचाया गया।
इस अवसर पर लोगों ने सभी धर्मों की भावनाओं का सम्मान करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस में सहभागिता की। आयोजन ने क्षेत्र में आपसी सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत तस्वीर पेश की।
कार्यक्रम में मौलाना अयूब कादरी, रामचंद्र जायसवाल, संदीप श्रीवास्तव, विष्णु प्रताप शर्मा, राजमणि कुशवाहा, आनंदकर, सुगंध चौहान, हिमांशु प्रताप सिंह, जितेंद्र यादव, अलाउद्दीन ,निजामुद्दीन, नजीर, आबिद, तैयब सहित अन्य लोग मौजूद रहे।