Krishna Aur Dhobi : श्री कृष्णा जी और श्री गुरु ठूंठा धोबी जी की पौराणिक कथा
𝐕𝐈𝐍𝐄𝐄𝐓 𝐊𝐀𝐍𝐎𝐉𝐈𝐘𝐀
0:00 / 0:00
Krishna Aur Dhobi : श्री कृष्णा जी और श्री गुरु ठूंठा धोबी जी की पौराणिक कथा
527 просмотров · 1 месяц назад
𝐕𝐈𝐍𝐄𝐄𝐓 𝐊𝐀𝐍𝐎𝐉𝐈𝐘𝐀
7,51 тыс. подписчиков
527 просмотров · 1 месяц назад
Krishna Aur Dhobi : श्री कृष्णा जी और श्री गुरु ठूंठा धोबी जी की पौराणिक कथा
द्वापर युग की एक ऐसी अनसुनी कथा, जो शक्ति, क्रोध, पश्चाताप और एक अनूठे वरदान की कहानी बताती है।
जब भगवान श्री कृष्ण अपने बाल-सखा ग्वालों के साथ कंस के अत्याचारों का अंत करने मथुरा की सीमा में प्रवेश करते हैं, तो राजमहल से ठीक पहले उनका सामना राजा कंस के विशेष धोबी—'ठूंठा धोबी' से होता है।
श्री कृष्ण की दृष्टि धोबी के पास रखी सुंदर, पवित्र वस्त्रों की गठरियों पर पड़ती है। दरबार में जाने से पहले कृष्ण और उनके ग्वाल-बाल उन राजसी वस्त्रों को धारण करना चाहते हैं।
भगवान श्री कृष्ण प्रेम से कहते हैं—
"अरे ओ वत्स ! मुझे और मेरे साथियों को इन सुंदर वस्त्रों की पोटलियां दे दो। हम इन्हें पहनकर ही राजदरबार में प्रवेश करेंगे।"
परंतु, ठूंठा धोबी निष्ठावान था। उसने कड़क आवाज़ में मना कर दिया—
"मैं यह पवित्र वस्त्र नहीं दे सकता! यह मथुरा के राजा कंस के हैं। मैंने उनका नमक खाया है और मैं अपने राजा से गद्दारी या नमकहरामी नहीं कर सकता।"
ग्वाल-बाल जबरदस्ती वस्त्र लेने की कोशिश करते हैं, लेकिन वो ठूंठा धोबी भी राजा कंस का था और बलवान भी था। ग्वाल वालों ने बहुत कोशिश की लेकिन वे ग्वाल वाल असफल हों गए और
उसने ग्वालों को मारकर खदेड़ दिया।
जब यह भगवान श्री कृष्ण जी ने देखा और अपने सामने अपने सखाओं पर प्रहार होते देख श्री कृष्ण अत्यंत क्रोधित हो उठे। उन्होंने कड़ककर कहा—
"तेरा यह दुस्साहस! तूने मेरे सामने मेरे सखाओं पर हाथ उठाया? मैं इसी क्षण तेरे दोनों हाथ काट दूंगा!"और तेरा वध कर दूँगा।
और अत्यधिक क्रोध में आकर श्री कृष्ण ने ठूंठा धोबी पर प्रहार कर उसके दोनों हाथ काट दिए, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
जब श्री कृष्ण जी और उनके ग्वाल वाल उन राजसी वस्त्रों की पोटलियां को लेकर जा रहे थे। तब यह भयानक दृश्य ठूंठा धोबी की पत्नी देख रही थी। वह रोती-बिलखती हुई सामने आई और उसने कृष्ण से कहा—
“हे नाथ "तुमने मेरे निष्पाप और स्वामीभक्त पति के प्राण ले लिए! बस मेरे पति का सिर्फ़ यही दोष था कि वोह राजा कंस की आज्ञा का पालन करता था और उसने राजा कंस का अन्न खाया था और उसी की सेवा का दायित्व निभाता था।
मेरा पति तो सिर्फ एक राजभवन का सेवक था ।
आज मेरे पति ने आज्ञा का पालन करते हुए आज अपना जीवन खो दिया।
फिर अचानक से ठूंठा धोबी की पत्नी को क्रोध आया और भगवान श्री कृष्ण जी से कहा -
मैं तुम्हें श्राप देती हूं!"
जैसे ही श्राप मिला, भगवान श्री कृष्ण जी ने कहा -
"मुझे क्षमा करो माता।
फिर भगवान श्री कृष्ण जी ने ठूंठा धोबी की पत्नी को समझाते हुए कहा -
हे माता, मनुष्य केवल अपने कर्मों से नहीं, बल्कि अपने कर्म के पीछे छिपे भाव से भी जाना जाता है। कर्म का फल प्रत्येक जीव को अवश्य प्राप्त होता है।
तुम्हारे पति ने राजा की सेवा की, यह उनका कर्तव्य था।
तुम्हारे पति का कर्म पूर्णतः अधर्म नहीं था।
किंतु जब कर्तव्य के साथ अहंकार जुड़ जाए और किसी निर्दोष का अपमान किया जाए, तब वह कर्म धर्म नहीं रह जाता।
मैंने उन्हें उनके कर्म का दंड दिया है, किसी व्यक्तिगत वैर के कारण नहीं।
कर्म का फल देने वाला मैं नहीं, स्वयं कर्म का नियम है।
इसलिए मनुष्य को सदैव यही स्मरण रखना चाहिए—
“जैसा कर्म और जैसा भाव, वैसा ही उसका फल।”
ठूंठा धोबी की पत्नी ने कहा—
हे नाथ "मेरी क्षमा और श्राप की वापसी तभी संभव है, जब आप मेरे पति को पुनर्जीवित करेंगे।"
भगवान श्रीकृष्ण जी ने मुस्कुराते हुए कहा- “श्राप हो या कर्म का फल—जिसका विधान मैं रचता हूँ, उसका अंत भी मेरे ही हाथों में है। तुम्हारे कर्म का फल तुम्हें मिला, अब तुम्हारे पश्चात्ताप और धर्म के भाव ने तुम्हें नया जीवन दान भी दे सकता हूं।
भगवान श्री कृष्ण जी ने तुरंत अपनी लीला से ठूंठा धोबी को पुनर्जीवित कर दिया। केवल पुनर्जीवित ही नहीं किया, बल्कि उन्हें एक महान वरदान भी दिया—
"आज से जब तक इस संसार में मेरी पूजा होगी, तब तक तुम्हारी भी पूजा होगी। तुम्हारी पूजा के बिना मेरी पूजा अधूरी मानी जाएगी।"
फिर कुछ समय बाद,
भगवान श्री कृष्ण जी और ठूंठा धोबी की घनिष्ठ और पवित्र मित्रता हो गई।
मामा कंस से मल्ल युद्ध (कुश्ती) करने के लिए श्री कृष्ण ने ठूंठा धोबी से कहा—
"मित्र! मुझे अपने देसी ठेठ अंदाज का 'धोबिया पछाड़' दांव-पेच सिखाओ, ताकि मैं मल्ल युद्ध जीत सकूं।"
धोबी ने आश्चर्य से कहा—
"प्रभु! आप तो स्वयं सर्वशक्तिमान हैं, मैं आपको कैसे सिखा सकता हूं?"
श्री कृष्ण जी मुस्कराये ओर बोले मित्र
"आज से आप मेरे मित्र नहीं बल्कि गुरु हैं और मैं आपका शिष्य।"
श्री कृष्ण जी बोले तुम मेरे गुरु बनोगे ना?
ठूंठा धोबी ने कहा “प्रभु! यह तो मेरा परम सौभाग्य होगा कि मैं आपका गुरु बन सकूँ। मेरे जैसे साधारण सेवक को इससे बड़ा सम्मान और क्या मिल सकता है?”
गुरु ठूंठा धोबी ने श्रीकृष्ण को ‘धोबी पछाड़ दाँव’ की बारीकियाँ सिखाईं।
आगे चलकर मल्लयुद्ध में श्रीकृष्ण ने इसी दाँव का प्रयोग करके अपने मामा कंस को परास्त किया और उसका वध कर मथुरा को उसके अत्याचार से मुक्त किया।
इस प्रकार, एक साधारण धोबी द्वारा दिया गया ज्ञान भी श्रीकृष्ण की लीला में महत्वपूर्ण बन गया।
इसी पावन प्रसंग की स्मृति में, लोकमान्यता के अनुसार, आज भी जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मथुरा में सर्वप्रथम रजक वंश (धोबी समाज) के सम्मान और पूजन की परंपरा को निभाई जाती है।
यह परंपरा श्रीकृष्ण और उनके प्रति समर्पित उस भाव को स्मरण करती है, जिसमें एक साधारण सेवक भी भगवान की लीला में विशेष स्थान प्राप्त करता है।
🪷 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक मंगलकामनाएँ 🪷
धर्म की स्थापना हेतु अवतरित,
यशोदानन्दन श्रीकृष्ण के पावन जन्मोत्सव पर
आपके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो।
जय श्रीकृष्ण! 🙏🦚
#krishnadhobikatha #krishnaleela #guruthunthadhobi #bhagwatpuran #karma