Перейти к содержимому

नगड़ी में RIMS-2 जमीन विवाद पर बवाल, पूर्व CM चंपई सोरेन हाउस अरेस्ट, आंदोलन स्थगित..

JP BHARAT LIVE

0:00 / 0:00

नगड़ी में RIMS-2 जमीन विवाद पर बवाल, पूर्व CM चंपई सोरेन हाउस अरेस्ट, आंदोलन स्थगित..

1 894 просмотра · 1 год назад
JP BHARAT LIVE
7,03 тыс. подписчиков
1 894 просмотра · 1 год назад
About this Video :- रांची । झारखंड की राजधानी रांची के नगड़ी इलाके में प्रस्तावित राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS-2) के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मुद्दे पर आंदोलन की तैयारी कर रहे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ आदिवासी नेता चंपई सोरेन को रविवार सुबह उनके रांची स्थित सरकारी आवास में हाउस अरेस्ट कर लिया गया। यह कार्रवाई रांची के सदर डीएसपी की अगुवाई में पुलिस बल द्वारा की गई, ताकि सोरेन नगड़ी में आयोजित “हल जोतो, रोपा रोपो” आंदोलन में हिस्सा न ले सकें। इस घटना ने राज्य में राजनीतिक और सामाजिक हलचल को और तेज कर दिया है। रांची के कांके अंचल के नगड़ी मौजा में RIMS-2 के निर्माण के लिए प्रस्तावित जमीन को लेकर पिछले कई हफ्तों से स्थानीय आदिवासी समुदाय और ग्रामीणों का विरोध जारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह जमीन उनकी उपजाऊ कृषि भूमि है, जहां वे वर्षों से खेती करते आ रहे हैं। चंपई सोरेन ने इस मुद्दे पर ग्रामीणों का समर्थन करते हुए दावा किया है कि भूमि अधिग्रहण में नियमों का उल्लंघन हुआ है और यह कदम आदिवासियों की आजीविका और पहचान पर सीधा हमला है। चंपई सोरेन ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि 24 अगस्त को वे नगड़ी में “हल जोतो, रोपा रोपो” आंदोलन के तहत जमीन पर हल चलाएंगे और धान की रोपाई करेंगे। इस आंदोलन में हजारों ग्रामीणों और आदिवासी समुदाय के लोगों के जुटने की संभावना थी। उनका कहना है कि यह आंदोलन न केवल जमीन बचाने के लिए है, बल्कि आदिवासी और मूलवासी समुदाय के अधिकारों और झारखंड आंदोलन की भावना को जिंदा रखने का प्रतीक है। #RanchiNews #RIMS2 #champaisoren Your Search: Ranchi news, Nagdi land dispute, RIMS 2 controversy, Champai Soren house arrest, Jharkhand politics, Ranchi breaking news, tribal rights Jharkhand, Hal Joto Ropa Ropo movement, Nagdi RIMS land protest, Jharkhand latest news, आदिवासी आंदोलन, नगड़ी विवाद, चंपई सोरेन नजरबंद, Jharkhand ground report, ranchi viral news Support the channel and enjoy special member-only perks!    / @jpbharatlive   Our Social Media Platforms:- Visit Our Website:- https://www.jpbharatlive.com/ Facebook:- https://www.facebook.com/profile.php?... Follow our Instagram:- https://www.instagram.com/jpbharatliv... Subscribe YouTube Channel:-    / @jpbharatlive   #jpbharatliveBihar #jpbharatliveJharkhand #jpbharatliveDhanbad