TPM Hindi Song No 428 Uss Swargiya Siyoan May Yeshu Kaa Chehara
TPM Songs & Message
0:00 / 0:00
TPM Hindi Song No 428 Uss Swargiya Siyoan May Yeshu Kaa Chehara
5 139 просмотров · 4 г. назад
TPM Songs & Message
3,79 тыс. подписчиков
5 139 просмотров · 4 г. назад
कोरस:- हा स्वर्गीय सिय्योन में यीशु का चेहरा
महामहिमा प्रज्वलित हैं
पहूँचूँगा कब मैं वहाँ?
अपने सिय्योन के राजा के सम्मुख।
1. मुझ जैसे कंगाल को भी उठा लिया धूली से
सिय्योन के लिए बुलाया उसने दया से
पवित्र सिय्योन की ऊँची चोटी पर मुझे
हमेशा खड़े रहने को चुना यीशु ने।
2. पवित्र और शुद्ध जीवन, स्वच्छ काँच के समान
श्रेष्ठ प्रतिष्ठा के साथ जिने के लिये
सच्चे मन से उसकी सेवा करने के लिये
दयालू यीशु ने किया अभिषेक मुझे।
3. सिय्योन के मार्ग में जब घोर अपमान निंदा
मेरे विरोध में उठाकर सतायें तौभी
किसी भी तरह से प्यारे मसीह का चेहरा
देखने के लिए सब कुछ मैं सह लूँगा।
4. पिता के स्वभाव के जैसे आचरण करुँगा
विचारों में उसके समान सदा जीऊँगा
पिता की संपूर्ण इच्छा पूरी करूँगा
पिता की उसी महिमा में सदा चमकूँगा।
5. प्रार्थना में आँसूओं से कराहते कबूतर जैसे
पवित्र लोगों को यीशु आयेगा लेनें
आशा से यह दिन सेवक प्रतीक्षा करता
कृपा से मुझे सिय्योंन में पहुँचायेगा।