Перейти к содержимому

BGT khabar: 36 गांवों का पंवार समाज एकजुट... शिक्षा और एकता पर जोर

BALAGHAT KHABAR

0:00 / 0:00

BGT khabar: 36 गांवों का पंवार समाज एकजुट... शिक्षा और एकता पर जोर

1 723 просмотра · 1 дн. назад
BALAGHAT KHABAR
30,5 тыс. подписчиков
1 723 просмотра · 1 дн. назад
BGT खबर @pankajDaharwal || 9826564928 || ||Pankaj Daharwal Midea Balaghat || 🔔 #Balaghatkhabr #Balaghat #highlights #trending #youtube Panwar Community from 36 Villages Celebrates 'Sharad Mahotsav' in Bhorwahi; Emphasizes Education and Unity Under the aegis of the Panwar Community Circle Committee (Linga), a 'Sharad Purnima Mahotsav' was held at the Panwar Mangal Bhawan in Bhorwahi, continuing until 1:00 AM on October 25. Thousands of community members from 36 villages participated, pledging to foster social unity, promote education and moral values, and eradicate regressive social practices. Addressing the gathering, Paraswada MLA Madhu Bhagat urged parents to pay special attention to their children's education and encouraged students to shape their futures through learning. He noted that recognizing and encouraging meritorious students boosts their motivation. Social worker Rameshwar Dharmlal Katre awarded a cash incentive of ₹25,000 each to the top-performing male and female students from the Linga circle area in the Class 12 board examinations—a total disbursement of ₹50,000. Additionally, students who secured the top positions at the circle level in the Class 10 examinations were honored with shields and cash prizes. Katre remarked that the community should undertake initiatives that serve as an inspiration to others. The festival also featured a 'Ramayana' quiz, a rangoli competition, and a game of musical chairs, with participants receiving prizes for their efforts. Circle Committee President Tameshwar Patel stated that the objective of the event was to bring the 36 villages onto a single platform to strengthen social unity and provide a positive direction for the younger generation. Community office-bearers and other prominent figures were present at the event. 36 गांवों के पंवार समाज ने भोरवाही में मनाया शरद महोत्सव, शिक्षा और एकता पर दिया जोर पंवार समाज सर्कल कमेटी लिंगा के तत्वावधान में 25 अक्टूबर को देर रात्रि 1 बजे तक भोरवाही स्थित पंवार मंगल भवन में शरद पूर्णिमा महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें 36 गांवों के हजारों समाजजनों ने सहभागिता कर सामाजिक एकता, शिक्षा, संस्कार और कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में परसवाड़ा विधायक मधु भगत ने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने और विद्यार्थियों से शिक्षा के माध्यम से भविष्य संवारने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने से उनका उत्साह बढ़ता है। समाजसेवी रामेश्वर धर्मलाल कटरे ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में लिंगा सर्कल क्षेत्र में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले एक छात्र और एक छात्रा को 25-25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। इस प्रकार दोनों विद्यार्थियों को कुल 50 हजार रुपए दिए गए। वहीं, कक्षा 10वीं में सर्कल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड और पुरस्कार राशि देने की पहल की गई। कटरे ने कहा कि समाज को ऐसे कार्य करने चाहिए, जिनसे दूसरे समाज भी प्रेरणा लें। महोत्सव में रामायण प्रश्नोत्तरी, रंगोली और कुर्सी दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित कर प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। सर्कल कमेटी अध्यक्ष तामेश्वर पटेल ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य 36 गांवों को एक मंच पर लाकर सामाजिक एकता मजबूत करना और युवा पीढ़ी को सकारात्मक दिशा देना है। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।