Перейти к содержимому

रोशन हुई यादें , ज्ञानोदियन ने मिलकर मनाया मध्यप्रदेश दिवस 1 Nov 2026

Govt. Gyanodaya Vidhyalaya Bhopal

0:00 / 0:00

रोशन हुई यादें , ज्ञानोदियन ने मिलकर मनाया मध्यप्रदेश दिवस 1 Nov 2026

950 просмотров · 5 дн. назад
Govt. Gyanodaya Vidhyalaya Bhopal
213 подписчиков
950 просмотров · 5 дн. назад
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर ज्ञानोदय विद्यालय में प्रथम पूर्व छात्र सम्मेलन का भव्य आयोजन 2003 से 2026 तक के पूर्व विद्यार्थी हुए शामिल, ‘नन्हे पंख, ऊँची उड़ान’ की गूँज के साथ सजी यादों की महफिल भोपाल, 1 नवंबर 2026 । मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय, कटारा हिल्स, भोपाल में वर्ष 2003 से 2026 तक के विद्यार्थियों का प्रथम पूर्व छात्र सम्मेलन (एलुमनाई मीट) भव्य एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता मुख्य अतिथि श्री प्रेम कुमार पांडेय, अपर संचालक, परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र , संभागीय उपायुक्त ने की। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. अलका भार्गव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। समारोह में लगभग 150 पूर्व विद्यार्थियों, वर्तमान विद्यार्थियों, पूर्व शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार ने सहभागिता की। यह अपनी तरह का विद्यालय का पहला और विशेष पूर्व छात्र सम्मेलन रहा, सभी पूर्व छात्रों एवं अतिथियों का चंदन तिलक लगाकर, अंगवस्त्र प्रदान कर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर आत्मीय एवं गरिमामय सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मिडिल कक्षाओं के लिए नवस्थापित कंपोजिट साइंस लैब ‘जिज्ञासा’ का रिबन काटकर उद्घाटन करने के साथ हुआ। अतिथि ने विभिन्न विज्ञान प्रयोगशालाओं एवं विद्यालय की आर्ट गैलरी का अवलोकन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मध्य प्रदेश की लोकसंस्कृति पर आधारित नृत्य प्रस्तुतियों, फैंसी ड्रेस में मध्य प्रदेश की आकर्षक वेशभूषा में सजी नन्ही बालिका तथा अन्य रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के ‘नन्हे पंख, ऊँची उड़ान’ सेल्फी पॉइंट ने भी विशेष आकर्षण पैदा किया। प्राचार्य डॉ. अलका भार्गव ने विद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक, सहशैक्षणिक, नवाचार एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि श्री प्रेम कुमार पांडेय ने अपने उद्बोधन में विद्यालय की गतिविधियों एवं पूर्व छात्रों के जुड़ाव के महत्व को रेखांकित किया। वर्षों बाद विद्यालय लौटे पूर्व विद्यार्थियों ने अपने अनुभव, स्मृतियाँ और उपलब्धियाँ साझा कीं। सभी ने अपने विद्यालय, मध्य प्रदेश और देश पर गर्व करते हुए एक उत्कृष्ट एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया। यह सम्मेलन केवल एक पुनर्मिलन नहीं, बल्कि विद्यालय के गौरवशाली अतीत, वर्तमान की उपलब्धियों और उज्ज्वल भविष्य को जोड़ने वाला आत्मीय एवं यादगार आयोजन बना।