Holy Heart Public School New Delhi में Y20 और युवामंथन Model G20 द्वारा summit का आयोजन
Daily Diary Network
0:00 / 0:00
Holy Heart Public School New Delhi में Y20 और युवामंथन Model G20 द्वारा summit का आयोजन
1 242 просмотра · 3 г. назад
Daily Diary Network
276 тыс. подписчиков
1 242 просмотра · 3 г. назад
HolY Heart Public School New Delhi में Y20 और युवामंथन Model G20 द्वारा summit का आयोजन
Holi Heart Public School New Delhi में Y20 और युवामंथन Model G20 द्वारा summit का आयोजन
G20 में युवाओं की जन भागीदारी को बढ़ाने के प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के विज़न को साकार करने के लिए सांसद श्री परवेश साहिब सिंह जी के मार्गदर्शन में होली हार्ट पब्लिक स्कूल, द्वारका, नई दिल्ली में @IndiaY20 और युवामंथन द्वारा मॉडल G20 समिट का आयोजन किया गया
देश भर में सैकड़ों बैठकें हो रही हैं, सही मायने में कह सकते हैं कि भारत 2023 के लिए दुनिया का केंद्र बिंदु बना हुआ है। जी20 अभियान से देश के प्रत्येक युवा को जोड़ने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन को आगे बढ़ाने का कार्य युवा20 और युवामंथन मॉडल जी20 समिट द्वारा किया जा रहा है।
युवामंथन मॉडल G20 एक ऐसा मंच है जिसका उद्देश्य युवाओं में G20 के बारे में जागरूकता पैदा करना, छात्रों और युवा प्रतिभागियों को G20 शिखर सम्मेलन में भाग लेकर वर्तमान आर्थिक, सामाजिक-राजनीतिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर चर्चा करने का एक अवसर देता है जहां वे G20 राष्ट्रों के नेताओं की तरह अपने विचार रखते हैं और कार्य करते हैं।
इस समिट में सिलेक्टेड छात्रों को एक हाल या एक क्लास में राउंड टेलब चेयर या यू शेप बनाकर 20 देशों के प्रतिनिधि छात्रों को बैठाया जाता है जहा वह मॉडल संयुक्त राष्ट्र और युवा सांसद की तरह यहाँ विचार आदान प्रदान करते है, साथ ही छात्र प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री, शेरपा, विदेश मंत्रियों और विभिन्न G20 देशों के सलाहकारों की भूमिका निभाते हैं। सम्मेलन में शामिल होने से पहले छात्रों को जी20 के बारे में कोऑर्डिनेटर द्वारा जानकारी भी प्रदान की जाती है| सभी छात्रों को एक एक देश आवंटित किया जाता है, तीन ट्रैक बनाये जाते हैं जैसे शेरपा ट्रैक, फाइनेंस ट्रैक, विदेश मंत्रियों का ट्रैक और वे सब मिलकर एक वैश्विक मुद्दे को चुनकर उसपर चर्चा करते हैं अपने विचार रखते हैं
सम्पूर्ण भारत के सभी शैक्षणिक संस्थानों में y 20 युवामंथन मॉडल G20 शिखर सम्मेलन आयोजित करने और स्कूलों, कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में लाखों छात्रों को शामिल करने की एक संयुक्त पहल है |
बता दें की पूर्व निर्धारित मानदंड के आधार पर विजेताओं का फैसला किया जाता है। और उन्हें वाई20 और युवामंथन मॉडल जी20 द्वारा सर्टिफिकेट भी दिया जाता है इस समिट में भविष्य में शांति बनाये रखना, जलवायु परिवर्तन, साझा भविष्य, स्वास्थ्य, मानव कल्याण जैसे विषयों पर इस सेमिनार में चर्चा की जाती है|