MP REWA NEWS: बीहर नदी के ग्रीन बेल्ट पर चला बुलडोजर, बद्रिका फार्म हाउस का अवैध निर्माण ध्वस्त
DHAMAKA INDIA
0:00 / 0:00
MP REWA NEWS: बीहर नदी के ग्रीन बेल्ट पर चला बुलडोजर, बद्रिका फार्म हाउस का अवैध निर्माण ध्वस्त
5 035 просмотров · 2 недели назад
DHAMAKA INDIA
292 подписчика
5 035 просмотров · 2 недели назад
रीवा। नगर निगम रीवा ने बीहर नदी के ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में किए गए अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बद्रिका फार्म हाउस के अनाधिकृत निर्माण को ध्वस्त कर दिया। निगम आयुक्त अक्षत जैन के निर्देश पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के सहयोग से मंगलवार को वार्ड क्रमांक 5 ढेकहा हमीदिया कॉलोनी के आगे स्थित फार्म हाउस पर बुलडोजर चलाया गया।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार बीहर नदी के किनारे ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में बिना भवन अनुज्ञा के भूतल, प्रथम तल, शेड और स्विमिंग पूल का निर्माण कराया गया था, जो मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के प्रावधानों के विपरीत पाया गया। निरीक्षण के बाद संबंधित निर्माणकर्ताओं को कई बार नोटिस जारी कर स्वयं निर्माण हटाने का अवसर दिया गया, लेकिन निर्धारित समय सीमा के भीतर न तो निर्माण हटाया गया और न ही कोई संतोषजनक जवाब प्रस्तुत किया गया।
#rewacollector #rewa #rewanews #mp #mpnews #letenews #live
नगर निगम ने पहले 17 जुलाई को धारा 307 के तहत नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर पक्ष प्रस्तुत करने को कहा था। इसके बाद 27 अगस्त को अंतिम नोटिस देकर तीन दिनों में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए थे। चेतावनी के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर निगम ने मंगलवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाई।
कार्रवाई के दौरान कार्यपालन यंत्री राजेश सिंह, नायब तहसीलदार यतीश शुक्ला, सहायक यंत्री राजेश मिश्रा, सिविल लाइन थाना प्रभारी जेबी सिंह सहित नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।
नगर निगम आयुक्त अक्षत जैन ने स्पष्ट किया कि नदी के ग्रीन बेल्ट और शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में चिन्हित अन्य अवैध निर्माणों के खिलाफ भी क्रमवार कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य करने से पहले नगर निगम से विधिवत भवन अनुज्ञा अवश्य प्राप्त करें, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई के साथ ध्वस्तीकरण का खर्च भी संबंधित व्यक्तियों से वसूला जाएगा।