Перейти к содержимому

Shahi Matar Paneer Recipe | Restaurant Style Matar Paneer Ki Sabji |शाही मटर पनीर बनाने का नया तरीका

Kuhu ki rasoi

0:00 / 0:00

Shahi Matar Paneer Recipe | Restaurant Style Matar Paneer Ki Sabji |शाही मटर पनीर बनाने का नया तरीका

164 просмотра · 8 ч назад
Kuhu ki rasoi
1,47 тыс. подписчиков
164 просмотра · 8 ч назад
आज मैं आपके साथ शेयर कर रही हूं शाही मटर पनीर बनाने का एक बिल्कुल अलग और खास अंदाज़। 😍 इस Shahi Matar Paneer Recipe में इस्तेमाल किए हैं हरे मटर, पनीर, प्याज, टमाटर, दूध और मलाई में भीगे हुए काजू-बादाम, जिससे इसकी ग्रेवी बनती है बेहद स्वादिष्ट और शाही। अगर आप Restaurant Style Shahi Matar Paneer, Dhaba Style Matar Paneer या घर पर स्वादिष्ट पनीर की सब्जी बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी जरूर ट्राई करें। इस रेसिपी में मैंने पनीर को पहले हल्का फ्राई किया है और फिर खड़े मसालों, प्याज-टमाटर और काजू-बादाम के पेस्ट को अच्छी तरह भूनकर शाही ग्रेवी तैयार की है। 🥘 Shahi Matar Paneer Ingredients: मुख्य सामग्री: हरे मटर के दाने – 300 ग्राम पनीर – 250 ग्राम ग्रेवी बनाने के लिए: मध्यम आकार का प्याज – 1 टमाटर – 2 काजू – 10 से 12 बादाम – 10 से 12 दूध और मलाई (भिगोने के लिए) पनीर के 2 छोटे टुकड़े थोड़ा पानी खड़े मसाले: जीरा – आधा छोटा चम्मच तेजपत्ता बड़ी इलायची दालचीनी का छोटा टुकड़ा लौंग काली मिर्च पाउडर मसाले: हल्दी पाउडर कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर धनिया पाउडर थोड़ा गरम मसाला स्वादानुसार नमक कसूरी मेथी तेल बनाने का तरीका: सबसे पहले पनीर को तेल में हल्का फ्राई करेंगे। बचे हुए तेल में जीरा और खड़े मसाले डालेंगे। फिर तैयार प्याज, टमाटर, काजू, बादाम और पनीर का पेस्ट डालकर मध्यम आंच पर अच्छी तरह भूनेंगे। अब हल्दी और बाकी मसाले डालकर भूनेंगे। हरे मटर डालकर मिलाएंगे और पानी डालकर 5-7 मिनट ढककर पकाएंगे। आखिर में घर की ताजी मलाई, फ्राई किया हुआ पनीर और कसूरी मेथी डालेंगे। 2 मिनट पकाने के बाद तैयार है हमारी गरमा-गरम शाही मटर पनीर। वीडियो के अंत में मैंने कुछ जरूरी और काम के टिप्स भी बताए हैं, जिन्हें अपनाकर आप भी स्वादिष्ट शाही मटर पनीर बना सकते हैं। अगर आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आए तो वीडियो को LIKE करें, अपने परिवार और दोस्तों के साथ SHARE करें और ऐसी ही स्वादिष्ट रेसिपी देखने के लिए Kuhu Ki Rasoi चैनल को SUBSCRIBE जरूर करें। ❤️ #ShahiMatarPaneer #MatarPaneerRecipe #PaneerKiSabji #RestaurantStylePaneer #ShahiPaneerRecipe #KuhuKiRasoi