RPSC SI Exam विवाद: अचानक क्यों बदला पैटर्न? केसरी सिंह ने जानबूझकर बनाया बेतुका पेपर?
The Litmus
0:00 / 0:00
RPSC SI Exam विवाद: अचानक क्यों बदला पैटर्न? केसरी सिंह ने जानबूझकर बनाया बेतुका पेपर?
24 854 просмотра · 8 дней назад
The Litmus
13,2 тыс. подписчиков
24 854 просмотра · 8 дней назад
राजस्थान SI भर्ती 2021 की री-एग्जाम परीक्षा एक बार फिर विवादों में है. 20 सितंबर को आयोजित हुई परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों ने पेपर के स्तर, सवालों के पैटर्न और सिलेबस से जुड़े कई गंभीर सवाल उठाए हैं.
अभ्यर्थियों का आरोप है कि SI के स्तर की परीक्षा में UPSC स्तर के कठिन और बेहद गहराई वाले सवाल पूछे गए। राजस्थान की कला, संस्कृति और इतिहास से जुड़े सवालों की कमी, डेटा आधारित प्रश्न, करंट अफेयर्स और आर्थिक समीक्षा 2025-26 से जुड़े सवालों को लेकर भी छात्रों में नाराजगी है.
इस बीच RPSC ने भी पेपर के कठिन स्तर को लेकर पेपर सेटर्स से जवाब मांगा है। अब छात्रों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या परीक्षा का स्तर तय पैटर्न के अनुरूप था और क्या इस परीक्षा की समीक्षा की जरूरत है?
29 सितंबर को जयपुर के शहीद स्मारक पर प्रतियोगी अभ्यर्थियों के प्रस्तावित आंदोलन के बीच इस पूरे मामले ने एक बार फिर राजस्थान की प्रतियोगी परीक्षाओं की व्यवस्था पर बहस छेड़ दी है.
इस वीडियो में जानिए -
SI भर्ती 2021 की री-एग्जाम क्यों हुई?
पुरानी भर्ती में पेपर लीक और विवाद का पूरा इतिहास
20 सितंबर की परीक्षा को लेकर छात्रों की आपत्तियां
पेपर के कठिन स्तर पर RPSC का रुख
RPSC के कार्यवाहक चेयरमैन कर्नल केसरी सिंह को लेकर उठ रहे सवाल
छात्रों की प्रमुख मांगें
29 सितंबर के प्रस्तावित आंदोलन की पूरी कहानी
देखिए पूरी रिपोर्ट सिर्फ The Litmus पर.
वीडियो पसंद आए तो Like करें, Comment में अपनी राय बताएं और The Litmus को Subscribe जरूर करें.
RajasthanSI #SIReExam2021 #RPSC #RajasthanSIRecruitment #SIRecruitment #RajasthanJobs #RajasthanExam #RPSCExam #RajasthanStudents #CompetitiveExam #RajasthanNews #StudentProtest #RajasthanYouth #SIExam #TheLitmus