Delhi के कालिंदी कुंज में Yamuna नदी का भयंकर झाग से बुरा हाल, Sharad Sharma Report
Sharad Sharma on Ground
0:00 / 0:00
Delhi के कालिंदी कुंज में Yamuna नदी का भयंकर झाग से बुरा हाल, Sharad Sharma Report
162 481 просмотр · 10 часов назад
Sharad Sharma on Ground
697 тыс. подписчиков
162 481 просмотр · 10 часов назад
दिल्ली में यमुना नदी में झाग ही झाग नजर आ रहे हैं। दिल्ली के कालिंदी कुंज में यमुना घाट पर यमुना देख ही नहीं रही है केवल सफेद झाग नज़र आ रहा है। आमतौर पर इस जगह पर हर साल दिवाली के बाद यमुना नदी में झाग नजर आते हैं जिसको मीडिया इसलिए भी कर करता है क्योंकि छठ का पर्व आने वाला होता है। लेकिन इस बार 30 सितंबर को ही शरद शर्मा ने यमुना नदी का जायजा लिया तो झाग ही झाग नजर आए। जबकि पिछले साल छठ महापर्व के अवसर पर झाग हटाने के लिए दिल्ली सरकार ने बहुत सारी मोटरबोट का इंतजाम किया था साथ ही झाग हटाने के लिए केमिकल का स्प्रे भी लगातार हो रहा था लेकिन इस समय यहां पर कुछ नहीं हो रहा। यह बात ठीक है कि दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने पिछले साल प्रेस कांफ्रेंस करके कहा था कि यमुना 2029 तक जाकर साफ होगी लेकिन खुद मुख्यमंत्री छठ के दौरान कह रही थी कि भले ही यमुना का पानी अभी पीने लायक नहीं है लेकिन आप इसमें खड़े हो सकते हैं, नहा सकते हैं और पूजा कर सकते हैं। लेकिन जिस पानी में झाग ही झाग हो उसमें यह सब कैसे किया जा सकता है? बेशक श्रद्धा में डूबे हुए श्रद्धालु ऐसे पानी में भी खड़े हो सकते हैं या नहा सकते हैं और पूजा भी कर सकते हैं लेकिन ऐसा सब तो अरविंद केजरीवाल के समय भी चल ही रहा था तो फिर बीजेपी और भाजपा नेताओं की तरफ से ऐसे दावे क्यों गए खासतौर से पिछले साल एक भाजपा विधायक तो यमुना का पानी इतना साफ होने का दावा कर रहे थे कि खुद पीकर भी दिख रहे थे। देखिए यमुना नदी से शरद शर्मा रिपोर्ट
#delhi #yamuna #yamunariver #yamunapollution #yamunariverpollution #rekhagupta #delhigovernment #praveshverma #delhigovt #sharadsharma
Join this channel to get access to perks:
/ @sharadsharmaonground