खड़गे के घर लगी जनता की संसद: ज्ञानेश कुमार पर जन महाभियोग | श्रवण गर्ग #harkara
Harkara हरकारा
0:00 / 0:00
खड़गे के घर लगी जनता की संसद: ज्ञानेश कुमार पर जन महाभियोग | श्रवण गर्ग #harkara
33 385 просмотров · 12 ч назад
Harkara हरकारा
39 тыс. подписчиков
33 385 просмотров · 12 ч назад
संसद नहीं थी, सदन नहीं था, फिर भी महाभियोग हुआ.
शनिवार को 10 राजाजी मार्ग पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर हूबहू संसद जैसी "जनता की संसद" बैठी. अध्यक्षता पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने की. कटघरे में थे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार. विपक्ष इसे जन महाभियोग कह रहा है. सरकार और उसके सहयोगी इसे संसद और न्यायपालिका का अपमान बता रहे हैं.
वरिष्ठ पत्रकार श्रवण गर्ग कहते हैं कि अब विपक्ष का आंदोलन अलग से देखने की चीज़ नहीं रहा, क्योंकि पूरा देश विपक्ष बनता दिख रहा है. मतदाता सूची से करोड़ों नाम कटने के आरोप, एमएलसी चुनावों के नतीजे, बीजेपी और संघ के भीतर की बेचैनी, और दुनिया भर में दक्षिणपंथी सरकारों का डगमगाना. इन सबको जोड़कर वे सवाल उठाते हैं: क्या यह सरकार अब वेंटिलेटर पर है? और कल, 1 नवंबर को रामलीला मैदान. वहाँ से क्या संकल्प निकलेगा?
निधीश त्यागी के साथ हरकारा डीपडाइव में यह पूरी बातचीत देखिए, सुनिए और अपनी राय दीजिए.