नागौर में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, मतदान दलों की रवानगी शुरू
खबर मारवाड़ री
0:00 / 0:00
नागौर में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, मतदान दलों की रवानगी शुरू
700 просмотров · 2 нед. назад
खबर मारवाड़ री
168 подписчиков
700 просмотров · 2 нед. назад
Loction नागौर
Headlines:नागौर में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, मतदान दलों की रवानगी शुरू
से अधिक पुलिस अधिकारियों व जवानों के साथ 22 आरपीएस अधिकारी संभालेंगे कानून-व्यवस्था की कमान
Anchor:पंचायत राज चुनाव को लेकर नागौर जिले में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए मतदान दलों की रवानगी की जा रही है। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।
जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने चुनावी व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया कि मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की गई हैं। मतदान दलों को निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जा रहा है, ताकि समय पर मतदान प्रक्रिया शुरू कराई जा सके।
चुनाव के मद्देनजर पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संवेदनशील परिस्थितियों पर नजर रखने के लिए 22 आरपीएस अधिकारियों सहित 3500 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस टीमों को चुनाव के दौरान सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही चुनाव प्रक्रिया पर निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों का उद्देश्य मतदाता बिना किसी भय या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें और जिले में पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हों।
जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने चुनावी व्यवस्थाओं को लेकर पूरी मुस्तैदी दिखाई है। मतदान दलों की रवानगी से लेकर मतदान समाप्त होने तक सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।