#Bahubali #Mukhtar Ansari Part-3 मुख्तार का अरबों का साम्राज्य कैसे तबाह हो गया? #TV9UPUK
TV9 Uttar Pradesh Uttarakhand
0:00 / 0:00
#Bahubali #Mukhtar Ansari Part-3 मुख्तार का अरबों का साम्राज्य कैसे तबाह हो गया? #TV9UPUK
67 234 просмотра · 4 года назад
TV9 Uttar Pradesh Uttarakhand
2,84 млн подписчиков
67 234 просмотра · 4 года назад
#Bahubali #Mukhtar Ansari Part-3 मुख्तार का अरबों का साम्राज्य कैसे तबाह हो गया? #TV9UPUK
#GANGSTER MUKHTAR ANSARI PART 3
2005 की उस घटना ने पूरे यूपी में गैंगवार और पूर्वांचल में सियासी समीकरण बदल दिए.. मुख़्तार अंसारी के सबसे ख़ूंख़ार शूटर मुन्ना बजरंगी ने जिस तरह से #BJP विधायक #कृष्णानंद_राय की हत्या की थी, उस शूटआउट के बाद मुख़्तार को पूर्वांचल में चुनौती देने वाला लगभग कोई नहीं बचा था.. शायद इसी वजह से मुख़्तार का दबदबा पूर्वांचल के गैंग और वहां की सियासत में बहुत असरदार तरीके से बढ़ने लगा.. #मुन्ना_बजरंगी अंडरग्राउंड हो गया और #मुख़्तार_अंसारी पूर्वांचल के आसमान पर अपने गुनाहों का इतिहास लिखता रहा..
#UPPolice के मुताबिक मुख़्तार और उसके गैंग के लोग एक ख़ास मक़सद से लोगों की मदद करते हैं.. वो इलाके में सिर्फ़ ऐसे लोगों की मदद करते हैं, जो या तो उनके समर्थक हैं या फिर उनकी ग़लत चीज़ों का विरोध करने की हिम्मत नहीं रखते.. पुलिस के मुताबिक गैंगस्टर मुख़्तार के गैंग की संपत्तियों का साम्राज्य अरबों रुपये का है.. यूपी के गाज़ीपुर, मऊ, आज़मगढ़, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर और नोएडा में अरबों रुपये की प्रॉपर्टी है.. इस गैंगस्टर के बाहुबल और अपराधों के नेटवर्क का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है, कि बिहार के गैंगस्टर शहाबुद्दीन के साथ बहुत गहरा याराना था..
गैंगस्टर मुख़्तार की हिस्ट्रीशीट
हत्या, अपहरण, रंगदारी
अवैध वसूली, अवैध कब्ज़े
क़रीब 40 से ज़्यादा केस
मुख़्तार या उनके गैंग का एक भी गुर्गा बदला नहीं ले सका..मुख़्तार की ज़िंदगी में 2020 एक ऐसा तूफ़ान लेकर आया, जिसने उसके हर दांव-पेंच को बेअसर कर दिया.. पंजाब की जेल में बैठकर चैन की सांस लेने वाले मुख़्तार को आख़िरकार यूपी पुलिस ने एक बार फिर बांदा जेल पहुंचाने में कामयाबी हासिल की.. यहां मुख़्तार के लिए अब सबकुछ बदल चुका था.. बांदा की जेल में उनका पुराना नेटवर्क पूरी तरह ख़त्म हो चुका था.. जेल में बंद उसके गैंग के लोग अब उससे दूर हो चुके थे.. सलाखों के पीछे से अपने गुनाहों की अदालत लगाने वाले मुख़्तार, अब उन्हीं सलाखों के पीछे रहकर अपने लिए इंसाफ़ की दुहाई देने लगे..
=======================================================
LIVE TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:
https://www.tv9hindi.com/live-tv
Subscribe to TV9 Uttar Pradesh Uttarakhand
/ tv9uttarpradeshuttarakhand
Facebook | / tv9uttarpradesh
Twitter | / tv9uttarpradesh
#TV9UttarPradesh #TV9UttarPradeshUttaraKhand #TV9Bharatvarsh #HindiNewsLive
@Associated Broadcasting Company Pvt Ltd