TGT-PGT भर्ती को लेकर राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग, पुरानी नियमावली पर विज्ञापन जारी करने की अपील
THE NEWS WEB NEWS CHANNEL
0:00 / 0:00
TGT-PGT भर्ती को लेकर राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग, पुरानी नियमावली पर विज्ञापन जारी करने की अपील
3 254 просмотра · 1 мес. назад
THE NEWS WEB NEWS CHANNEL
1,05 тыс. подписчиков
3 254 просмотра · 1 мес. назад
प्रेस विज्ञप्ति
TGT-PGT भर्ती को लेकर राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग, पुरानी नियमावली व पुराने पैटर्न पर विज्ञापन जारी करने की अपील
प्रयागराज, 12 सितम्बर 2026। उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों एवं इंटर कॉलेजों में TGT-PGT के लगभग 20,000 रिक्त पदों पर पुरानी नियमावली एवं पुराने पैटर्न के आधार पर विज्ञापन जारी कराने, TET/CTET, GK/GS तथा स्नातक में 50 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर युवा मंच का आंदोलन लगातार जारी है।
युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल महोदया को पत्र भेजकर तत्काल हस्तक्षेप करने तथा प्रदेश सरकार एवं संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश देने की मांग की है।
अनिल सिंह ने कहा कि प्रदेश के लाखों अभ्यर्थी लंबे समय से TGT-PGT भर्ती के विज्ञापन का इंतजार कर रहे हैं। लगभग 20 हजार शिक्षक पद लंबे समय से रिक्त हैं, जिसके कारण जहां एक ओर लाखों युवाओं के रोजगार का सवाल जुड़ा हुआ है, वहीं दूसरी ओर विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के कारण शिक्षण व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।
उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों की मांग है कि रिक्त पदों पर भर्ती का विज्ञापन पुरानी नियमावली एवं पुराने पैटर्न के आधार पर जारी किया जाए, ताकि वर्षों से तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को समान एवं न्यायसंगत अवसर मिल सके। इसके साथ ही TET/CTET, GK/GS तथा स्नातक में 50 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग की जा रही है।
अनिल सिंह ने बताया कि इन्हीं मांगों को लेकर 05 सितम्बर 2026, शिक्षक दिवस से पांच अभ्यर्थी प्रयागराज के पत्थर गिरजाघर, सिविल लाइंस धरना स्थल पर आमरण अनशन पर बैठे हैं। लगातार आमरण अनशन के कारण अनशनरत अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसके बावजूद अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
युवा मंच प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह मामला केवल कुछ अभ्यर्थियों की भर्ती तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश के लाखों युवाओं के समान अवसर, रोजगार और भविष्य से जुड़ा हुआ है। उन्होंने राज्यपाल महोदया से मांग की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल हस्तक्षेप कर सरकार एवं संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए जाएं।
युवा मंच ने मांग की है कि—
TGT-PGT के लगभग 20,000 रिक्त पदों पर पुरानी नियमावली एवं पुराने पैटर्न के आधार पर शीघ्र विज्ञापन जारी किया जाए।
TET/CTET की अनिवार्यता समाप्त करने पर उचित निर्णय लिया जाए।
GK/GS की अनिवार्यता समाप्त की जाए।
स्नातक में 50 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता समाप्त कर सभी पात्र अभ्यर्थियों को समान अवसर दिया जाए।
आमरण अनशन पर बैठे पांच अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य को देखते हुए तत्काल मानवीय एवं सकारात्मक निर्णय लिया जाए।
रिक्त शिक्षक पदों को शीघ्र भरने के लिए संबंधित विभाग एवं आयोग को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया जाए।
अनिल सिंह ने कहा कि युवा मंच अभ्यर्थियों के हित में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अभ्यर्थियों के हित की मांग जारी रखेगा ।
भवदीय
अनिल सिंह
प्रदेश अध्यक्ष, युवा मंच
मोबाइल: 9451505685 #upnews #breakingnews #hindinews #prayagraj #prayagrajnews #प्रयागराज #thenews #माघमेला #republicday2026