हिमाचल में बेटी की विदाई | बेटी की विदाई का गाना | Himachali Bidai | Himachali bidai geet on band |
Naina Communication
0:00 / 0:00
हिमाचल में बेटी की विदाई | बेटी की विदाई का गाना | Himachali Bidai | Himachali bidai geet on band |
165 369 просмотров · 6 л. назад
Naina Communication
20,9 тыс. подписчиков
165 369 просмотров · 6 л. назад
बाबुल की दुआएँ लेती जा
जा तुझको सुखी संसार मिले
बाबुल की दुआएँ लेती जा
जा तुझको सुखी संसार मिले
मैके की कभी न याद आए
ससुराल में इतना प्यार मिले
बाबुल की दुआएँ लेती जा
जा तुझको सुखी संसार मिले
नाज़ों से तुझे पाला मैंने
कलियों की तरह, फूलों की तरह
बचपन में झुलाया है तुझको
बाँहों ने मेरी झुलों की तरह
मेरे बाग़ की ऐ नाज़ुक डाली
तुझे हरपल नई बहार मिले
मैके की कभी न याद आए
ससुराल में इतना प्यार मिले
जिस घर से बँधे हैं भाग तेरे
उस घर में सदा तेरा राज रहे
होठों पे हँसी की धूप खिले
माथे पे ख़ुशी का ताज रहे
कभी जिसकी ज्योत न हो फीकी
तुझे ऐसा रूप-सिंगार मिले
मैके की कभी न याद आए
ससुराल में इतना प्यार मिले
बीतें तेरे जीवन की घड़ियां
आराम की ठंडी छाँव में
काँटा भी न चुभने पाए कभी
मेरी लाडली तेरे पाँव में
उस द्वार से भी दुख दूर रहे
जिस द्वार से तेरा द्वार मिले
मैके की कभी न याद आए
ससुराल में इतना प्यार मिले
बाबुल की दुआएँ लेती जा
जा तुझको सुखी संसार मिले
बाबुल की दुआएँ लेती जा.
#bidai #sadbidaisong #bidaisadsong