Sachin Pilot की टीम Vs गहलोत गुट? Anil Chopra मैदान में, अध्यक्ष की कुर्सी पर किसका होगा कब्जा?
Rajasthan Tak
0:00 / 0:00
Sachin Pilot की टीम Vs गहलोत गुट? Anil Chopra मैदान में, अध्यक्ष की कुर्सी पर किसका होगा कब्जा?
12 549 просмотров · 6 мес. назад
Rajasthan Tak
2,04 млн подписчиков
12 549 просмотров · 6 мес. назад
Sachin Pilot की टीम Vs गहलोत गुट? Anil Chopra मैदान में, अध्यक्ष की कुर्सी पर किसका होगा कब्जा?
राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। प्रदेश में यूथ कांग्रेस चुनाव को लेकर माहौल गर्म होने लगा है और इसी के साथ प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ भी दिलचस्प होती जा रही है। इस बीच अनिल चौपड़ा ने चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान करते हुए अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है। अनिल चौपड़ा ने युवा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर अपने चुनावी अभियान का आगाज किया। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता जुटे, जिससे यह साफ संकेत मिला कि चौपड़ा अपनी पकड़ मजबूत करने में जुट गए हैं। सम्मेलन के जरिए उन्होंने न सिर्फ अपनी ताकत दिखाई, बल्कि कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का भी प्रयास किया। गौरतलब है कि यूथ कांग्रेस के चुनावों में बड़े नेताओं का समर्थन बेहद अहम माना जाता है। अब तक इन चुनावों में सचिन पायलट गुट का दबदबा देखने को मिलता रहा है, लेकिन इस बार समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। अशोक गहलोत खेमे के सक्रिय होने के साथ ही अन्य नेताओं के समर्थन से नए चेहरे भी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। यही वजह है कि इस बार यूथ कांग्रेस का चुनाव पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा रोचक और प्रतिस्पर्धी होने वाला है। अलग-अलग गुटों की सक्रियता और युवा नेताओं की बढ़ती भागीदारी से मुकाबला कड़ा होने की पूरी संभावना है। अब देखना यह होगा कि प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर कौन काबिज होता है और किसके सिर जीत का ताज सजता है।
#RAT049
राजस्थान की हर खबर देखें: https://www.rajasthantak.com/
--------
About the Channel:
Rajasthan Tak is a platform for the people to raise voice on issues they feel strongly about and it is a medium which will not just provide news and analysis but will also showcase the cultural heritage of the Royal Rajasthan
Follow us on:
Website: https://www.mobiletak.in/rajasthantak
Facebook: / rajasthantakofficial
Twitter: / rajasthan_tak