Перейти к содержимому

Exam देते-देते जवानी निकल गई: Jharkhand के बेरोजगार युवाओं की कहानी | Ground Report

Newslaundry Hindi и newslaundry

0:00 / 0:00

Exam देते-देते जवानी निकल गई: Jharkhand के बेरोजगार युवाओं की कहानी | Ground Report

636 751 просмотр · 1 месяц назад
Newslaundry Hindi и newslaundry
636 751 просмотр · 1 месяц назад
#jharkhand देश के बड़े प्राकृतिक संसाधनों का केंद्र है, लेकिन इसी राज्य के हजारों युवा सरकारी नौकरी की तैयारी करते हुए अपनी जवानी के कई साल गुजार रहे हैं. रांची के छोटे-छोटे कमरों में पांच-पांच लोग रहकर पढ़ाई कर रहे हैं. कोई 10 साल से परीक्षा का इंतजार कर रहा है, तो कोई गोल्ड मेडल हासिल करने के बावजूद बेरोजगार है. इस रिपोर्ट में हम उन छात्रों के बीच पहुंचे जो सरकारी नौकरी को अपनी जिंदगी बदलने का सबसे बड़ा रास्ता मानते हैं. लेकिन परीक्षा में देरी, पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. कई परीक्षाएं वर्षों से लंबित हैं, जबकि कुछ परीक्षाओं के नतीजों में भी लंबा वक्त लग रहा है. छात्र इसे एक ऐसे ‘एग्जाम ट्रैप’ के तौर पर देखते हैं, जिसमें उनकी उम्र और जिंदगी दोनों निकलती जा रही हैं. आखिर झारखंड का युवा सरकारी नौकरी के पीछे इतना मजबूर क्यों है? क्या राज्य में उसके लिए पर्याप्त निजी नौकरियां और दूसरे रोजगार के विकल्प मौजूद हैं? और जब परीक्षा ही समय पर न हो, पेपर लीक हो जाए या भर्ती प्रक्रिया सवालों के घेरे में आ जाए, तो सालों की मेहनत करने वाले इन युवाओं पर क्या गुजरती है? इस रिपोर्ट में देखिए झारखंड के उन युवाओं की कहानी, जो नौकरी की उम्मीद में अपनी पढ़ाई, कमाई, रिश्ते और कई बार पूरी जिंदगी को रोककर बैठे हैं. ₹1947 में 1947 वाली आज़ादी दीजिए : https://rzp.io/rzp/nl-1947 सब्सक्राइब करें : https://rzp.io/rzp/nlsm 'हवा का हक़' कैंपेन से जुड़िए : https://rzp.io/rzp/T4Ob0FCb अन्य सभी अपडेट्स के लिए डाउनलोड करें न्यूज़लॉन्ड्री एप : https://www.newslaundry.com/download-app न्यूज़लॉन्ड्री हिंदी के व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें : https://whatsapp.com/channel/0029Va5n... न्यूज़लॉन्ड्री हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं- व्हाट्सएप: https://chat.whatsapp.com/K2XFgEKcC0V... फेसबुक:   / newslaundryhindi   ट्विटर:   / nlhindi   इंस्टाग्राम:   / newslaundryhindi