D नाम वाले जाने अपने जीवन के अनोखे राज़ || D Name People | Personality traits test theory
कारोबार संवाद
0:00 / 0:00
D नाम वाले जाने अपने जीवन के अनोखे राज़ || D Name People | Personality traits test theory
1 823 189 просмотров · 8 л. назад
कारोबार संवाद
304 тыс. подписчиков
1 823 189 просмотров · 8 л. назад
Best Hair Regrowth Medicine Of India
• Видео
... दर्शकों, मिलियन हिट्स चैनल में आप का स्वागत है।
दोस्तों, आज के वीडियो के ज़रिए हम आपको बहुत ही उपयोगी जानकारियां देने जा रहे हैं। आप जानते होंगे कि अंकशास्त्र एक प्राचीन ज्योतिष विधा है, जिसके माध्यम से जीवन के बारे में बहुत कुछ मालूम किया जा सकता है।
अक्सर यह बिन्दू चर्चा और विवादों के इर्द – गिर्द बना रहा है कि क्या किसी व्यक्ति के नाम का उसके व्यक्तित्व पर प्रभाव पड़ता है ? क्या नाम किसी व्यक्ति का भाग्य बनाने – बिगाड़ने का कार्य भी कर सकता है ? अंक शास्त्रियों और ज्योतिषियों का कहना है – हाँ।
अंक ज्योतिष अंकों का विज्ञान है। इस विधा के अनुसार अंकों का विश्व के प्रत्येक व्यक्ति और वस्तु के बीच एक सम्बन्ध होता है। किसी भी व्यक्ति के नाम से एक अंक जुड़ा होता है, जो उसके जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। यह एक सीमा तक तय करता है कि आपके भाग्य के सितारे कितने चमकेंगे।
अंक शास्त्री तो यह भी मानते हैं कि यदि अंक के आधार पर किसी शिशु का उचित नाम रखा जाए, तो यह उसके जीवन को एक नई दिशा दे सकता है।
तो दर्शकों, आज हम बात करेंगे D अक्षर से शुरू होने वाले नाम की। जानेंगे कि कैसे होते हैं D नाम वाले जातक ? क्या होती हैं इनकी खूबियाँ और खामियाँ ? कैसी होती है इनकी शख्सियत ? कैसा गुज़रता है इनका जीवन ? और कैसा होता है इनका भाग्य ?
व्यक्तित्व
सबसे पहले यह जानना अहम् है कि D अक्षर को अंकशास्त्र में अंक 4 के बराबर माना जाता है। यह अंक संतुलन, सुरक्षा और परिश्रम का प्रतीक है।
D अक्षर से नाम वाले जातक बहुत उच्च ऊर्जा वाले माने जाते हैं। कहा जाता है कि जिनका नाम D अक्षर से शुरू होता है, वे व्यापार और आर्थिक पक्षों के मामलों में बहुत समृद्ध होते हैं।
ये बहुत ईमानदार और सच्चे होते हैं। विश्वसनीय होते हैं। यदि आप मुश्किल में हैं, तो ये ज़रूर आपकी मदद करेंगे। इन पर भरोसा किया जा सकता है।
ये वार्तालाप में कुशल होते हैं। बातचीत से आस – पास के लोगों का दिल जीतने में माहिर होते हैं। इनकी छवि अक्सर प्रभावशाली होती है।
इनका दिमाग बहुत तेज़ चलता है। ये स्थितियों को जल्दी भाँप जाते हैं।
ये कार्य करने से पीछे नहीं हटते। यही कारण है कि इन्हें जीवन में सुख व सफलता प्राप्त हो जाती है।
जिनका नाम D अक्षर से होता है, वे अधिकांश खुशमिजाज होते हैं। सब कुछ अपनी मर्जी के मुताबिक ही करते हैं। इनसे कोई बात मनवाना आसान कार्य नहीं है।
ये जीवन में कुछ मूल्यों और आदर्शों पर मज़बूत विश्वास रखते हैं, और किसी भी स्थिति में उनका पालन ज़रूर करते हैं।
जीवन में इनका कोई लक्ष्य ज़रूर होता है, जो इनके व्यक्तित्व को बहुत प्रभावशाली बनाता है।
D अक्षर से नाम वाले व्यक्ति साफ – सफाई के प्रति बहुत सजग होते हैं।
माना जाता है कि ये उन लोगों में होते हैं, जो ज़मीन से जुड़े रहते हैं। ये व्यवहारिक हो कर ही जीवन में निर्णय लेते हैं।
जिनका नाम D अक्षर से होता है, वे मज़बूत आत्म – विश्वास से भरे होते हैं। यही कारण है कि ये निश्चित किए गए कार्यों को पूरा करने में कुशल सिद्ध होते हैं।
चूंकि ये स्वयं पर विश्वास रखते हैं, इसलिए दूसरों की बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते। वास्तव में ये किसी की नहीं सुनते और अपने दिल की आवाज़ के मुताबिक ही कोई फैसला लेते हैं।
ये स्वयं को मज़बूत बनाने के लिए कुछ भी कर गुज़रते हैं। अपने अतिरिक्त अपने परिवार और प्रिय जनों के लिए भी बहुत कुछ करने में यकीन रखते हैं।
D अक्षर से नाम वाले जातकों की ख़ामी है उनका जिद्दी स्वभाव। यदि ये एक बात पर अड़ जाएं, तो फिर उससे नहीं हटते।
इनके व्यक्तित्व का एक अवगुण है – इनका क्रोधी होना। ये विपरीत परिस्थितयों में बहुत जल्दी गुस्सा हो जाते हैं, और तुरन्त प्रतिक्रियाएं देने से ख़ुद को रोक नहीं सकते।
SUMMARY
This VIDEO asserts about the personalities of people; whose NAME begins with ‘D’ LETTER. Numerologists say that ‘D’ is alphabetically equivalent to NUMBER 4; which signifies BALANCE and SECURITY.
They have a sense of PURPOSE in life. These people are HARD WORKING.
‘D’ is considered to be a STRONG ENERGY.
These people are born to do well in BUSINESS. Usually, they find SUCCESS and ACHIEVEMENTS in life.
Sometimes, they seem to be STUBBORN.
They have TEMPRAMENTAL issues and REACT in a haste.
This VIDEO includes several useful BEHAVORIAL and ASTROLOGICAL TIPS for these people; which can make their lives BETTER all the ways.