Punjab बाढ़ और Umar-Sharjeel की ज़मानत अर्ज़ी ख़ारिज, बिना सुनवाई जेल में बीते पांच साल | NLCharcha 387
newslaundry
0:00 / 0:00
Punjab बाढ़ और Umar-Sharjeel की ज़मानत अर्ज़ी ख़ारिज, बिना सुनवाई जेल में बीते पांच साल | NLCharcha 387
32 575 просмотров · 1 год назад
newslaundry
2,5 млн подписчиков
32 575 просмотров · 1 год назад
#umarkhalid #delhiriots #punjabfloods
चर्चा का यह अंक केवल हमारे सब्सक्राइबर्स के लिए है. पूरी चर्चा सुनने के लिए न्यूज़लॉन्ड्री को सब्सक्राइब करें : https://pages.razorpay.com/pl_OZIOWiB...
सुनिए पूरी चर्चा - https://hindi.newslaundry.com/2025/09...
एनएल चर्चा में इस हफ्ते पंजाब में आई भीषण बाढ़ से मची तबाही और दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा दिल्ली दंगों के आरोपी उमर ख़ालिद और शरजील इमाम समेत सात लोगों की ज़मानत याचिका रद्द किए जाने को लेकर विस्तार से बात हुई.
इसके अलावा पंजाब समेत देश के कई राज्यों में बाढ़ का प्रकोप, केंद्रीय जल कमिशन की रिपोर्ट के अनुसार लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश स्थित चार ग्लेशियर झीलें फैल रहीं, बिहार में कांग्रेस पार्टी के मंच से पीएम मोदी को दी गई गाली का मामला गरमाया, मुंबई में भूख हड़ताल पर बैठे मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज रांगे पाटिल ने पांच दिन की भूख हड़ताल सरकार के आश्वासन के बाद की समाप्त, भारत सरकार की जीएसटी कॉउंसिल द्वारा जीएसटी के स्तरों में किया गया बदलाव आदि ख़बरें भी हफ्ते भर सुर्ख़ियों में रहीं.
इस हफ्ते चर्चा में दैनिक सवेरा की उप संपादक अर्शदीप कौर और वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और स्तंभकार आनंद वर्धन ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “पंजाब समेत देश के कई राज्यों में बाढ़ के चलते बुरे हालत हैं, पंजाब के सभी ज़िले इस वक्त बाढ़ की चपेट में हैं, इस स्थिति से सरकार कैसे निपट रही है?”
इस मुद्दे पर अर्शदीप कहती हैं, “पंजाब सरकार की ओर से प्रतिदिन एक बाढ़ बुलेटिन जारी किया जा रहा है, लोगों में बहुत डर है भविष्य के बारे में कि क्या होगा? जिन ट्रैक्टर-ट्रॉलीज को लेकर मीडिया में कंट्रोवर्सी रहती है, वही ट्रैक्टर-ट्रॉलीज आज पंजाब की सड़कों पर राहत सामग्री लेकर चल रही हैं.”
न्यूज़लॉन्ड्री को सब्सक्राइब करें : https://rzp.io/rzp/nlsm
अन्य सभी अपडेट्स के लिए डाउनलोड करें न्यूज़लॉन्ड्री एप : https://www.newslaundry.com/download-app
न्यूज़लॉन्ड्री हिंदी के व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें :
https://whatsapp.com/channel/0029Va5n...
न्यूज़लॉन्ड्री हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं-
व्हाट्सएप: https://chat.whatsapp.com/K2XFgEKcC0V...
फेसबुक: / newslaundryhindi
ट्विटर: / nlhindi
इंस्टाग्राम: / newslaundryhindi