Delhi jantar mantar CJP Protest | Dhruv Rathee Exposed | Elon Musk | Sushant Sarin Podcast | NBT
Navbharat Times नवभारत टाइम्स
0:00 / 0:00
Delhi jantar mantar CJP Protest | Dhruv Rathee Exposed | Elon Musk | Sushant Sarin Podcast | NBT
6 219 просмотров · 13 часов назад
Navbharat Times नवभारत टाइम्स
12,8 млн подписчиков
6 219 просмотров · 13 часов назад
Delhi jantar mantar CJP Protest | Dhruv Rathee Exposed | Elon Musk | Sushant Sarin Podcast | NBT
दुनिया इस वक्त कई बड़े भू-राजनीतिक संकटों से गुजर रही है। मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ रहा है, ईरान-अमेरिका टकराव का असर कई देशों तक पहुंच रहा है और रूस-यूक्रेन युद्ध भी एक ऐसे मोड़ पर खड़ा है, जहां आने वाले समय में हालात और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। भारत के भीतर भी अलग-अलग मुद्दों को लेकर विरोध-प्रदर्शन और राजनीतिक हलचल देखने को मिल रही है। इन तमाम घटनाक्रमों के बीच नवभारत टाइम्स ने स्ट्रैटेजिक अफेयर्स एक्सपर्ट सुशांत सरीन से खास पॉडकास्ट किया। पॉडकास्ट में मिडिल ईस्ट की मौजूदा स्थिति से लेकर ईरान-अमेरिका टकराव, हूती-सऊदी संघर्ष और रूस-यूक्रेन युद्ध तक कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। सुशांत सरीन ने कहा कि मिडिल ईस्ट में चल रहा टकराव अब सिर्फ कुछ देशों तक सीमित नहीं रह गया है और इसके प्रभाव का दायरा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने हूती और सऊदी अरब के बीच संघर्ष को लेकर भी बदलती परिस्थितियों पर अपनी बात रखी। रूस-यूक्रेन युद्ध पर सुशांत सरीन ने कहा कि यह संघर्ष जिस तरह लंबे समय से चल रहा है, वह अनिश्चितकाल तक इसी तरह जारी नहीं रह सकता। उनके मुताबिक आने वाले समय में इस युद्ध के और भड़कने की संभावनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पॉडकास्ट में सबसे अहम और चर्चित मुद्दों में से एक भारत में स्टारलिंक की संभावित एंट्री भी रहा। स्टारलिंक और एलन मस्क को लेकर सुशांत सरीन ने कड़ा रुख जाहिर किया। उन्होंने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा सिक्योरिटी से जुड़े सवाल उठाते हुए कहा कि किसी विदेशी सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी को मंजूरी देने से पहले भारत को अपने रणनीतिक और सुरक्षा हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने ईरान और यूक्रेन का उदाहरण देते हुए स्टारलिंक की युद्ध और संघर्ष के दौरान भूमिका पर सवाल उठाए। सुशांत सरीन के मुताबिक भारत की सुरक्षा संबंधी चिंताएं दूसरे देशों से अलग हैं। अगर भविष्य में भारत किसी सैन्य संघर्ष में शामिल होता है, तो ऐसी स्थिति में किसी विदेशी कंपनी के नेटवर्क की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो सकती है।
उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अगर भारत का महत्वपूर्ण डेटा किसी अमेरिकी कंपनी के नेटवर्क से होकर गुजरता है, तो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से इससे क्या चुनौतियां पैदा हो सकती हैं। सुशांत सरीन ने भारत-अमेरिका संबंधों में मौजूदा तनाव का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे समय में भारत को स्टारलिंक जैसे मामलों में बेहद सावधानी से आगे बढ़ना चाहिए।
मिडिल ईस्ट का संकट, ईरान-अमेरिका टकराव, रूस-यूक्रेन युद्ध, हूती-सऊदी संघर्ष और स्टारलिंक से जुड़े राष्ट्रीय सुरक्षा के सवाल—इन तमाम मुद्दों पर सुशांत सरीन ने नवभारत टाइम्स के साथ इस खास पॉडकास्ट में बेबाकी से अपनी राय रखी।
#SushantSareen #Starlink #MiddleEastCrisis #RussiaUkraineWar #Geopolitics #NavbharatTimes #NBTpodcast #NationalSecurity #ElonMusk #WorldNews
#DhruvRatheearrested #CJPProtest #JantarMantar #Delhi #cockroachjantaparty #DhruvRathee #SushantSareen #DelhiProtest #abhijeetdipke #Navbharattimes #NBT #nbtnews #HindiNews #CJPProtestindelhi
--------------------------------------------------------------------------------------------------------
Welcome to the Official YouTube Channel of Navbharat Times (नवभारत टाइम्स):
Navbharat Times, India’s leading and most trusted Hindi Website, brings you 24x7 up-to-date video coverage from India and around the world. Stay ahead with the latest Hindi news, breaking stories, and in-depth analysis.
नवभारत टाइम्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर आपका स्वागत है। यहाँ आपको मिलेगी देश-विदेश की हर बड़ी खबर, लाइव अपडेट्स और सटीक विश्लेषण।
We cover all up-to-date coverage on:
Latest Top News Stories (ब्रेकिंग न्यूज़)
Politics & Elections (राजनीति)
Sports & Cricket (खेल जगत)
Business & Share Market (बिजनेस)
Entertainment & Bollywood (मनोरंजन)
YouTube पर सबसे सटीक और तेज़ खबरों के लिए नवभारत टाइम्स को अभी Subscribe करें!
👉 / @navbharattimes
👉 Official NBT App: https://navbharattimes.sng.link/Ecnen...
👉 Navbharat Times Website : https://navbharattimes.indiatimes.com/
👉 Navbharat Times FB : / navbharattimes
👉 Navbharat Times X: / navbharattimes